
'ऐसा कोई सगा नहीं, केजरीवाल ने जिसे ठगा नहीं...', Delhi के मुख्यमंत्री को शिवराज सिंह चौहान ने घेरा
AajTak
Delhi News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी शुचिता और ईमानदारी की बात करके राजनीति में आए थे, किन्तु आज भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक बन गए हैं.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार कर रहे हैं. चुनावी प्रचार के दौरान शिवराज अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोल रहे हैं. गुरुवार को एक बयान में शिवराज बोले कि केजरीवाल ने हर किसी को धोखा देने का काम किया है.
एमपी के पूर्व सीएम शिवराज ने कहा, "ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे अरविंद केजरीवाल ने ठगा नहीं. पहले उन्होंने अन्ना हजारे को ठगा और फिर दिल्ली की जनता को. अब उनका नाम केजरीवाल नहीं, बल्कि 'करप्शन-वाल है.' वह भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण हैं. केजरीवाल की पार्टी सबसे भ्रष्ट हो गई है. वे जहां भी जाते हैं, नए तरीकों से भ्रष्टाचार करते हैं.''
इसके साथ ही कहा कि अरविंद केजरीवाल जी शुचिता और ईमानदारी की बात करके राजनीति में आए थे, किन्तु आज भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक बन गए हैं.
इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ 'दुर्व्यवहार' को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था.
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के लिए प्रचार करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुख्यमंत्री के घर में एक बहन के साथ इतना अपमान और दुर्व्यवहार, क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?''
दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ 'मारपीट' की थी.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











