
एशेज जीतकर कप्तानी छोड़ेंगे टिम पेन..? चाहते हैं ये दिग्गज दोबारा संभाले कमान
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को हरा देती है, तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को हरा देती है, तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे. उन्होंने स्टीव स्मिथ को अगला कप्तान बनाए जाने की भी हिमायत की. सत्र की शुरुआत में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद से 36 साल के पेन पर कप्तानी से हटने का दबाव है. वहीं, स्मिथ 2018 के गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












