
एशिया कप: 'पाकिस्तान से हार के बाद भारत की नींद उड़ गई', पूर्व प्लेयर का बयान
AajTak
टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में अब टीम इंडिया के सामने फाइनल में पहुंचने की चुनौती है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने बयान दिया है कि भारतीय प्लेयर्स की नींद उड़ गई है, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी.
एशिया कप-2022 में टीम इंडिया मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है. पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद टीम इंडिया के लिए फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो चुकी है. हालांकि अभी भी इस तरह के समीकरण बन सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंच जाएं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
इंजमाम उल हक का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी प्रेशर में थे, श्रीलंका के खिलाफ भी भारत ही प्रेशर में होगा. दूसरी ओर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सिकंदर ने कहा कि पाकिस्तान का सुपर-4 में दबदबा देखने को मिला है.
सिकंदर बख्त का कहना है कि पाकिस्तान से हार के बाद भारत की नीदें उड़ गई हैं, ऐसे में उसके लिए फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 4 सितंबर को मुकाबला हुआ था, जिसमें भारत की पांच विकेट से हार हुई थी.
फाइनल में आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान?
11 सितंबर को एशिया कप का फाइनल होना है, ऐसे में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से फिर हो सकता है. भारत और पाकिस्तान ने सुपर-4 में अभी तक एक-एक मैच ही खेला है, जिसमें पाकिस्तान की जीत हुई है. दोनों ही टीमों को श्रीलंका, अफगानिस्तान से भिड़ना है.
अगर भारत-पाकिस्तान अपना-अपना मैच जीत जाते हैं, तो दोनों ही फाइनल में पहुंच जाएंगे. ऐसे में एशिया कप 2022 में फैन्स को तीसरी बार भारत-पाकिस्तान का मुकाबला देखने को मिलेगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









