
एविएटर चश्मा-स्लो मोशन स्पीड.. पलक झपकते दाग दी मिसाइल! VIDEO में दिखा Kim Jong की टशन
AajTak
उत्तर कोरिया (North Korea) ने हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Intercontinental Ballistic Missile) का सफल परीक्षण किया है. इस दौरान किम जोंग उन (Kim Jong Un) फुल टशन में नजर आए.
उत्तर कोरिया (North Korea) ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (Intercontinental Ballistic Missile) का सफल परीक्षण किया. इसकी पुष्टि उत्तर कोरियाई मीडिया ने की है. इस मिसाइल परीक्षण के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किम जोंग उन (Kim Jong Un) फुल टशन में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका 'फिल्मी अंदाज' वाला ये वीडियो वायरल हो रहा है.
दरअसल, बीते दिन उत्तर कोरिया की मीडिया ने Kim Jong का एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में किम मिसाइल लांच का जश्न मनाते दिख रहे हैं. लेदर की जैकेट और सन ग्लास पहने किम जोंग सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ किसी फिल्मी हीरो के स्टाइल में एंट्री लेते हैं और आखिर में वो मिसाइल परीक्षण के लिए ग्रीन सिग्नल देते हैं. जिसके बाद मिसाइल लांच कर दी जाती है.
वीडियो में दिखा किम जोंग का टशन!
वीडिया में किम जोंग उन फुल टशन में नजर आ रहे हैं. किसी फिल्मी हीरो की तरह उन्हें स्लो मोशन में चलते हुए दिखाया गया है. ब्लैक जैकेट-ब्लैक पैंट पहने किम ने काला चश्मा भी लगा रखा है. वीडियो में किम को ताली बजाते और हंसते हुए देखा जा सकता है. उनके साथ दो सैन्य अधिकारी भी चल रहे हैं. वीडियो के आखिर में वो ग्रीन सिग्नल देते हैं, जिसके बाद मिसाइल को लांच किया गया.
BREAKING: North Korea's state-run television shows edited footage of Kim Jong Un guiding the test-launch of what the country referred to as the Hwasong-17 ICBM. Latest story: https://t.co/belL7EdPUl (Video: KCTV) pic.twitter.com/APifRhtJVr
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने रिएक्ट किया है. किसी ने इसे शानदार एडिटिंग बताया तो किसी ने इसे किम जोंग का फिल्मी अवतार बताया. आइए देखते हैं कुछ फनी Memes..

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









