
'एलॉन मस्क को दुकान बंद कर अफ्रीका लौटना होगा', लड़ाई बढ़ी तो ट्रंप DOGE से जांच की देने लगे धमकी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान मस्क की उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें मस्क ने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर यह बिल सदन में पारित होता है तो वह नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अति महत्वाकांक्षी One Big, Beautiful Bill पर सीनेट में वोटिंग जारी है. इस बिल को लेकर बीते 12 घंटे से मैराथन वोटिंग हो रही है. एलॉन मस्क ने इस बिल के विरोध में एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रखा है. लेकिन अब ट्रंप ने मस्क पर जबरदस्त निशाना साधा है.
ट्रंप ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति बनाने के लिए मदद करने से पहले से ही मस्क को पता था कि मैं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने वाली नीतियों का विरोधी हूं. इलेक्ट्रिक कारों का जहां तक सवाल है, वह ठीक है लेकिन हर किसी को इन्हें खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता. मस्क को शायद मानव इतिहास में किसी भी व्यक्ति से कहीं अधिक सब्सिडी मिल सकती है लेकिन बिना सब्सिडी के शायद उन्हें अपनी दुकान बंद कर वापस साउथ अफ्रीका लौटना पड़ेगा. ना तो इतने अधिक रॉकेट लॉन्चर, सैटेलाइट या इलेक्ट्रिक कारों का प्रोडक्शन होगा और हम ऐसे में बहुत सारा पैसा बचा लेंगे.
ट्रंप ने मस्क पर निशाना साधते हुए कहा कि DOGE को शायद मस्क को मिली सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट की पड़ताल कर उन पर कैंची चलानी चाहिए. बहुत पैसा बचेगा!
बता दें कि ट्रंप का यह बयान मस्क की उस पोस्ट के बाद आया है, जिसमें मस्क ने ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर यह बिल सदन में पारित होता है तो वह नई पॉलिटिकल पार्टी बनाएंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











