
एलॉन मस्क की ट्रंप को खुली चुनौती, बोले- 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अगर पारित हुआ तो अगले ही दिन बनाऊंगा नई पार्टी
AajTak
एलन मस्क, जो कभी डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और सलाहकार थे, ने अब ट्रंप के
कभी डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और सलाहकार रहे अरबपति एलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति के "वन बिग, ब्यूटीफुल बिल"की फिर से कड़ी आलोचना की है. मस्क ने ट्रंप के बहुचर्चित बिल को पागलपन और आम करदाताओं पर बोझ बताया है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सीनेट इस बिल को मंजूरी देती है, तो वह अगले दिन "अमेरिका पार्टी" नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे.
यह विधेयक ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की प्रमुख नीति है, जिसमें रक्षा, ऊर्जा और सीमा सुरक्षा के लिए बड़े बजट की मांग की गई है, लेकिन पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती का भी प्रावधान है. कांग्रेस के बजट कार्यालय ने बताया कि अगले दस वर्षों में, बिल राष्ट्रीय घाटे को लगभग 3.3 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा देगा
मस्क का सीधा हमला: “यह 'पॉर्की पिग पार्टी' है” मस्क ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "यह विधेयक पांच ट्रिलियन डॉलर की रिकॉर्ड ऋण सीमा बढ़ाता है. यह स्पष्ट है कि हम अब एक पार्टी वाले देश में रहते हैं- 'पॉर्की पिग पार्टी'! अब समय आ गया है एक ऐसी नई पार्टी का जो वाकई लोगों की परवाह करती हो."
यह भी पढ़ें: एपस्टीन फाइल्स में ट्रंप का नाम होने का दावा करने वाली पोस्ट एलन मस्क ने की डिलीट, क्या दोनों में हो गई सुलह?
उन्होंने रिपब्लिकन नेताओं, खासकर हाउस फ्रीडम कॉकस के चेयरमैन एंडी हैरिस पर भी तीखा हमला बोला और कहा, "अगर आप सरकारी खर्च कम करने के नाम पर चुने गए हैं और फिर सबसे बड़ी कर्ज सीमा बढ़ाने वाले बिल के लिए वोट करते हैं, तो आपको शर्म आनी चाहिए."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











