
एलन मस्क ने ट्रंप को दे डाली चेतावनी, बनाएंगे नई पार्टी?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क की दोस्ती धीरे-धीरे दुश्मनी में बदलती जा रही है. हाल ही में मस्क के ट्रंप प्रशासन के DOGE विभाग को छोड़ने के बाद से दोनों में जुबानी जंग छिड़ी हुई थी. लेकिन अब नौबत अमेरिका में नई पार्टी के गठन तक आ गई है. दरअसल, मस्क ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर ट्रंप बिग ब्यूटिफुल बिल संसद में पास कराते हैं तो वो अमेरिका के अंदर नई पार्टी का गठन करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











