
एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में मिड-एयर हुई बच्चे की डिलीवरी, मां और नवजात दोनों स्वस्थ
AajTak
मस्कट से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक थाई महिला ने उड़ान के दौरान बच्चे को जन्म दिया. केबिन क्रू और एक नर्स की तत्परता से सुरक्षित डिलीवरी संभव हुई. पायलट ने मुंबई एटीसी से प्राथमिक लैंडिंग मांगी और लैंडिंग के तुरंत बाद मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इसे करुणा और समर्पण की मिसाल बताया है.
विदेश से मुंबई आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में बुधवार को एक असाधारण और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई. मस्कट से मुंबई आ रही फ्लाइट में एक थाई नागरिक महिला ने उड़ान के दौरान ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. यह दुर्लभ घटना न केवल मानवता का प्रतीक बनी, बल्कि एयरलाइन के स्टाफ की तत्परता और ट्रेनिंग की मिसाल भी पेश की.
जानकारी के अनुसार, जैसे ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई, फ्लाइट के केबिन क्रू ने अपनी ट्रेन्ड मेडिकल ट्रेनिंग का प्रदर्शन करते हुए तत्काल सहायता पहुंचाई. इस दौरान विमान में मौजूद एक नर्स ने भी सहयोग किया और सुरक्षित प्रसव को संभव बनाया. पूरी प्रक्रिया के दौरान क्रू ने न केवल धैर्य और समझदारी दिखाई, बल्कि ममता और करुणा का भी परिचय दिया.
पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को स्थिति की जानकारी देते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर प्राथमिक लैंडिंग की अनुमति मांगी. एयरपोर्ट पर पहले से मेडिकल टीम और एम्बुलेंस तैनात थी. विमान के लैंड होते ही मां और नवजात को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. साथ ही एयरलाइन की एक महिला कर्मचारी को भी अस्पताल में तैनात किया गया ताकि जरूरत के अनुसार हरसंभव सहयोग मिल सके.
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस पूरे समन्वय को "टीमवर्क और करुणा की मिसाल" करार दिया है. फ्लाइट क्रू, ग्राउंड स्टाफ, मेडिकल टीम और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच बेहतरीन तालमेल ने इस आपात स्थिति को खुशी के पल में बदल दिया. एयरलाइन ने यह भी बताया कि मुंबई स्थित थाईलैंड वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर लिया गया है ताकि मां और बच्चे को उनके देश वापसी में कोई कठिनाई न हो.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






