
एयरबेस पर हमले का बदला ले रहे पुतिन! यूक्रेनी शहरों में 300 से ज्यादा ड्रोन-मिसाइल से किया अटैक
AajTak
यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने देश भर में कुल 315 ड्रोन दागे, जिनमें से 277 को मार गिराया गया. इसके साथ ही यूक्रेनी सेना ने रूस द्वारा लॉन्च किए गए सात मिसाइलों को भी हवा में मार गिराया. इन हमलों में यूक्रेनी शहरों को बड़ा नुकसान हुआ है, और एक शख्स की मौत हुई है.
रूस ने यूक्रेन पर एक और बड़ा ड्रोन हमला किया है, जिसमें एक शख्स की मौत हुई और कीव शहर के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही, वेस्टर्न पोर्ट ओडेसा के एक मेटर्निटी वार्ड पर भी हमला हुआ है, लेकिन यहां किसी नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है.
इस हमले से पहले, रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर 500 ड्रोन-मिसाइलों के साथ सबसे बड़ा हमला किया था. रूस ने इन बढ़ी हुई कार्रवाइयों को यूक्रेन के हालिया हमलों के जवाबी कदम के रूप में बताया है. कीव पर रातभर हुए हमलों में बताया जा रहा है कि चार लोग घायल भी हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप से मस्क फैमिली की लड़ाई के बीच पंचायती मोड में रूस... पहले दिया शरण देने का ऑफर, अब मॉस्को पहुंचे मस्क के पिता
कीव के सात जिलों में रातभर हमले
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रातभर ये हमले शहर के 10 जिलों में से सात पर हुए. कीव और यूक्रेन के अधिकांश क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी लगभग पांच घंटे तक सुबह 5 बजे (0200 GMT) तक जारी रही. इन ड्रोन हमलों से शहर के आवासीय और गैर-आवासीय इलाकों में आग लग गई.
शहर में धमाकों की आवाज, आसमान में रातभर छाई रही रौशनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











