
एयरफोर्स चीफ बोले- पाकिस्तान के साथ-साथ चीन बॉर्डर पर भी तैनात होगा S-400
AajTak
आजादी के अमृत महोतस्व के उपलक्ष्य में IAF प्रमुख ने चीनी घुसपैठ पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि LAC पर चीनी वायु सेना के उल्लंघन पर एयर मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एलएसी के साथ रडार तैनात करना शुरू कर दिए गए हैं.
चीनी सीमा रेखा पर एक तरफ शांति की कोशिशों के लिए 16वें दौर की सैन्य स्तर की बातचीत जारी है तो वहीं दूसरी तरफ हमारी सेना चालबाज चीन से निपटने की भी पूरी तैयारी कर रही है. वायुसेना प्रमुख ने रविवार को आजतक को दिए Exclusive इंटरव्यू में बताया कि S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान के साथ-साथ चीन से लगी बॉर्डर पर भी तैनात किया जा रहा है.
आजादी के अमृत महोतस्व के उपलक्ष्य में IAF प्रमुख ने चीनी घुसपैठ पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि LAC पर चीनी वायु सेना के उल्लंघन पर एयर मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एलएसी के साथ रडार तैनात करना शुरू कर दिए गए हैं. धीरे-धीरे सभी राडार को अपने IACCS सिस्टम के साथ जोड़ लिया गया है. ताकि आसानी से LAC के पार वायु गतिविधि की निगरानी कर सकें.
एयर चीफ मार्शल ने आगे कहा कि हमने सीमाओं के साथ सतह से हवा में जमीन पर हथियार रखने की क्षमता को भी बढ़ाया है. इसके साथ ही निगरानी के लिए मोबाइल चौकियों बढ़ाई गई हैं. वहां तैनात सेना और अन्य एजेंसियों से हमें काफी इनपुट मिलते हैं. उन्होंने आगे कहा कि चीनी विमान और गतिविधि पर वायुसेना कड़ी निगरानी करती है.
अग्निपथ भर्ती पर बात करते हुए एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि इस स्कीम को लेकर भारतीय वायुसेना को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हमें देश भर से उम्मीदवारों से 7.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.
उन्होंने बताया कि परेड फ्लाईपास्ट को चंडीगढ़ स्थानांतरित किया जा रहा है और इसे सुखना झील के ऊपर आयोजित करने की योजना है, जहां बड़ी संख्या में लोग 8 अक्टूबर को लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन को देख सकेंगे.
वायु सेना प्रमुख ने कहा कि IAF चाहता है कि थिएटर कमांड की संरचनाएं भविष्य के लिए तैयार हों. हमें आवश्यकताओं के मुताबिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को समय पर दोनों चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जा रहा है.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





