
एयरपोर्ट पर ऐसे एक पायलट को मिला प्यार, रील बना रही लड़की से टकराया और फिर...
AajTak
एयरपोर्ट पर एक लड़की रील बना रही थी. तभी एक पायलट गलती से उससे टकरा गया. लड़की ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि दोनों अब एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
मैक्सिको के एयरपोर्ट पर एक लड़की रील बना रही थी. तभी एक पायलट गलती से उस लड़की से टकरा गया और उसकी रील में कुछ सेकेंड के लिए कैद हो गया. लड़की ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया.
लड़की ने बताया कि वह कैनकन के लिए उड़ान भरने के इंतज़ार में अपने सोशल मीडिया चैनल के लिए एक वीडियो बना रही थी. तभी अचानक पायलट सीधे उसके पास आ गया, ऐसा लगा जैसे वो अपने मोबाइल में व्यस्त था. दोनों की अचानक एक दूसरे पर नजर पड़ गई. फिर दोनों एक दूसरे को देखते हुए अपने-अपने रास्ते निकल गए.
वीडियो वायरल होने पर करीब आए दोनों इसके बाद वो वीडियो काफी वायरल होने लगा. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर करीब 80 मिलियन बार देखा गया. यह वीडियो अगस्त में वायरल हुआ था. इसके बाद उस लड़की के फोलोअर्स ने वीडियो में तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिये और वीडियो को काफी शेयर करने लगे.
यूजर्स ने की मिलने की अपील इसके बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि यह सिर्फ एक नजर से खत्म नहीं हो सकता. वहीं इंस्टाग्राम पर एक प्रशंसक ने चिंता जताई और पायलट से विनती की- अगर वह सिंगल हैं तो मैं उसे आपके पास भेज दूंगा.
पायलट ने वायरल वीडियो देख लड़की से किया संपर्क इसके बाद पायलट ने भी ये क्लिप देखी और उस महिला यात्री से संपर्क किया. बताया कि वह उसके वीडियो क्लिप में गलती से आया पायलट है. यह संयोग ही था जब बात हो रही थी तो लड़की मैक्सिको सिटी की यात्रा कर रही थी. वहीं जहां उसका होने वाला प्रेमी यानी वो पायलट भी अभी-अभी उतरा था.
ऑनलाइन बातचीत के बाद, दोनों व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए सहमत हुए, जो कि ऑफिसर एंड ए जेंटलमैन-शैली की प्रेम गाथा की शुरुआत थी. इसके बाद दोनों ने एक मुलाकात की वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाली. इसे देखकर यूजर्स ने फिर लिखना शुरू कर दिया. एक ने लिखा ऐसा लग रहा था कि रिश्ते की कोई उम्मीद नहीं बची है. वहीं दूसरे ने लिखा लगता है हमारी अपील काम कर गई.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









