
एम्बेसी के लेडीज टॉयलेट में फिट किया सीक्रेट कैमरा, रिकॉर्ड कर लिए 60 वीडियो, हुआ खुलासा तो...
AajTak
एम्बेसी के लेडीज टॉयलेट में सीक्रेट कैमरा लगाकर शख्स ने चुपचाप महिलाओं के 60 VIDEOS बना लिए. इस मामले में शख्स को दो साल की सजा सुनाई गई है. वहीं, पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने का भी कोर्ट ने आदेश दिया है. शख्स को जैसे ही कोर्ट ने सजा सुनाई, वह रोने लगा.
एक शख्स ने अति सुरक्षित मानी जाने वाली एम्बेसी में घृणित काम को अंजाम दिया. इस शख्स ने एम्बेसी के टॉयलेट के अंदर सीक्रेट तरीके से स्पाई कैमरा इंस्टॉल किया. फिर 60 वीडियो चुपचाप रिकॉर्ड कर लिए. शख्स को इस मामले में बैंकॉक साउथ क्रिमिनल कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई है.
Thaiger की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई एम्बेसी में सामने आया. दोषी शख्स की पहचान 39 वर्षीय नयोत बैंक थमसोंगसाना (Nayot Bank Thamsongsana) के तौर पर हुई. वह थाईलैंड में मौजूद आस्ट्रेलियाई एम्बेसी में आईटी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था.
मामले से जुड़े जांच अधिकारियों ने बताया कि नयोत ने चुपचाप 60 महिलाओं के वीडियो बना लिए. सभी पीड़ित महिलाओं ने रॉयल थाई पुलिस के सामने स्टेटमेंट दिए हैं. इनमें से दो महिलाओं ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, जिसके बाद नयोत के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई हुई.
जज ने नयोत को इस मामले में पहले 4 साल की सजा सुनाई. पर, बाद में उसकी सजा घटाकर 2 साल कर दी. जज ने फैसला सुनाते हुए नयोत को कड़ी फटकार लगाई. जज ने कहा कि नयोत समाज के लिए गंभीर खतरा था, उसने कई लोगों को इमोशनली हर्ट करने का काम किया.
ऑस्ट्रेलियाई एम्बेसी ने इस मामले में जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें सामने आया है कि नयोत का पहले का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं रहा है. नयोत को रॉयल थाई पुलिस ने जनवरी 2022 में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे आईटी सिस्टम मैनेजर की नौकरी से निकाल दिया गया था.
फैसला आते ही रोने लगा शख्स जज ने नयोत को दो साल कैद की सजा सुनाई. वहीं दोनों महिलाओं को 70-70 हजार रुपए भी मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया. यह सुनकर नयोत रोने लगा. इसके बाद कोर्ट में मौजूद नयोत की पत्नी ने उसे सांत्वना दी. इसके बाद नयोत को हथकड़ी लगाकर पुलिस अधिकारी वहां से ले गए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












