
एपस्टीन फाइल की वजह से इस्तीफा देने वाले दुनिया के पहले PM बनेंगे स्टॉर्मर? ब्रिटेन में खुलासों से सनसनी
AajTak
एपस्टीन फाइल की जद में इस बार दिग्गज राजनेता आए हैं. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर एपस्टीन फाइल्स के खुलासे से जूझ रहे हैं, आरोप है कि उनके द्वारा नियुक्त किए गए एक राजदूत ने ब्रिटेन के सीक्रेट एपस्टीन को बता दिए थे. इसके अलावा इस शख्स ने लंबे समय तक एपस्टीन से दोस्ती कायम रखी.
एपस्टीन फाइल से निकले डार्क सीक्रेट्स ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल ला चुके हैं. सरकार से बड़े इस्तीफे हो रहे हैं. खबर है कि लेबर पार्टी प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर को माफ करने के मूड में नहीं है और उनकी कुर्सी भी जा सकती है. माना जा रहा है कि पीएम स्टॉर्मर इस्तीफा दे देंगे.
कीर स्टॉर्मर को प्रधानमंत्री बने 18 महीने ही हुए हैं और एपस्टीन फाइल से जुड़े खुलासे उनकी कुर्सी को चुनौती दे रहे हैं. लेकिन लेबर सांसदों के बीच कीर स्टॉर्मर का समर्थन तेजी से घटता जा रहा है. स्टॉर्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने 8 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था. इस शख्स का इस विवाद से कनेक्शन है.
एपस्टीन फाइल से ब्रिटिश पीएम का क्या लेना-देना है?
कीर स्टॉर्मर का नाम सीधे एपस्टीन फाइल में नहीं है. लेकिन उन पर एक ऐसे शख्स को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने का आरोप है जिसके संबंध यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से थे. इस शख्स का नाम पीटर मैंडेलसन है. पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने की सलाह मॉर्गन मैकस्वीनी ने दी थी. इस खुलासे के बाद मार्गन मैकस्वीनी ने इस्तीफा दे दिया है.
जनवरी 2026 में अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन की नई फाइलें जारी कीं, जिसमें पीटर मैंडेलसन और एपस्टीन के बीच गहरे संबंधों का खुलासा हुआ. इन फाइलों से पता चला कि मैंडेलसन ने 2008-2009 की वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान एपस्टीन को बाजार-संवेदनशील सरकारी जानकारी लीक की थी और एपस्टीन से पैसे भी प्राप्त किए थे.
पीएम स्टार्मर ने 2024 में मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त किया था, जबकि मैंडेलसन के एपस्टीन से संबंध पहले से ही सार्वजनिक थे. एपस्टीन को 2008 में सजा मिलने के बाद भी उनकी दोस्ती जारी रही.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











