'एनिमल' के बाद रणबीर कपूर बनेंगे राम, जानें कब शुरू होगी 'रामायण' की शूटिंग
AajTak
रामायण पर यूं तो कई फिल्म बन चुकी है, लेकिन इस प्रोजेक्ट की चर्चा जोरों पर है. क्योंकि खबरों की मानें तो, फिल्म से रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश का भी नाम जुड़ा हुआ है. एनिमल फिल्म में रणबीर की एक्टिंग और डेडिकेशन की खूब तारीफ हुई. जाहिर है एक्टर अपनी आने वाली इस फिल्म में अब कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. दावा है कि इस बारे में उन्होंने खुद किसी से एयरपोर्ट पर बात की और डिटेल्स शेयर की.
रणबीर कपूर के सितारे बुलंद हैं. एक्टर एनिमल की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म का क्रेज बना हुआ है. रणबीर को जितना क्रिटीसिज्म मिला उतनी ही उनकी चर्चा भी हो रही है. लेकिन अब एक्टर नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. एनिमल के बाद एक्टर रामायण में राम का रोल निभाते नजर आएंगे. इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी.
राम बनेंगे रणबीर
रामायण पर यूं तो कई फिल्म बन चुकी है, लेकिन इस प्रोजेक्ट की चर्चा जोरों पर है. क्योंकि खबरों की मानें तो, फिल्म से रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश का भी नाम जुड़ा हुआ है. एनिमल फिल्म में रणबीर की एक्टिंग और डेडिकेशन की खूब तारीफ हुई. जाहिर है एक्टर अपनी आने वाली इस फिल्म में अब कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. दावा है कि इस बारे में उन्होंने खुद किसी से एयरपोर्ट पर बात की और डिटेल्स शेयर की.
सोशल मीडिया पर चली खबरों की मानें तो, फिल्म की शूटिंग 2024 में शुरू होगी. एक सोशल मीडिया यूजर ने हाल ही में एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर से मुलाकात की थी. यूजर ने दावा किया है कि एक्टर ने खुद उसे बताया है कि वे रामायण की शूटिंग कब से शुरू कर रहे हैं. X यूजर ने एक के बाद एक कईं ट्वीट कर बताया कि उसकी हाल ही में एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर से मुलाकात हुई. उनके बीच एक्टर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा हुई.
एयरपोर्ट पर की बात
यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इमिग्रेशन लाइन में रणबीर कपूर के आगे खड़ा होना और एनिमल और उनके अगले क्रेजी प्रोजेक्ट के बारे में बात करना कुछ ऐसा नहीं था जिसे मैंने इस बॉम्बे ट्रिप के लिए साइन अप किया था. और कितना लवली बॉय है!'

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.