
'एनिमल' की कहानी सुनकर डर गए थे रणबीर कपूर, फिर क्यों की हां? बोले- मैं लवर बॉय...
AajTak
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' जापान में रिलीज हुई है. इसकी रिलीज से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस से बात की. इस दौरान रणबीर ने खुलकर स्वीकार किया कि 'एनिमल' जैसी फिल्म करने से वे डर रहे थे.
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भारतीय थिएटर्स में रिलीज होने पर जबरदस्त सनसनी बन गई थी. इस पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की बनाई 'एनिमल' को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक माना जाता है. हाल ही में ये फिल्म जापान में रिलीज हुई है. इसकी रिलीज से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग में रणबीर और संदीप ने फैंस से बात की. इस दौरान रणबीर ने खुलकर स्वीकार किया कि 'एनिमल' जैसी फिल्म करने से वे डर रहे थे.
एनिमल करने से डर रहे थे रणबीर?
रणबीर ने कहा, 'मुझे संदीप को इस तरह के किरदार में मुझे देखने के लिए क्रेडिट देना होगा. जैसा कि कहा गया, मैं हमेशा से लवर बॉय या कमिंग-ऑफ-एज किरदार ही निभाता आया था. लेकिन जब संदीप ने मुझे एनिमल की कहानी सुनाई, तो मुझे यह किरदार एक एक्टर के तौर पर बहुत डरावना लगा. लेकिन डायरेक्टर की तरफ से बहुत आत्मविश्वास था, और उसी ने मुझे भी कॉन्फिडेंस दिया.'
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रणबीर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह किरदार बहुत प्रोटेक्टिव है. यह अस्थिर (volatile) है, बहुत गहरी भावनाओं वाला है और अपने परिवार की रक्षा के लिए बड़े कदम भी उठा सकता है. मुझे लगता है कि यह भावना दुनिया के किसी भी हिस्से में समझी जा सकती है. जब एनिमल दुनियाभर में रिलीज हुई, तो हमें यही रिस्पॉन्स मिला. लोगों ने परिवार की इस कहानी से बहुत गहराई से जुड़ाव महसूस किया. यही चीज एक एक्टर के तौर पर मुझे सबसे ज्यादा एक्साइट कर रही थी.'
वांगा के साथ कैसे बना रणबीर का कनेक्शन?
रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा के साथ अपने कनेक्शन के बारे में भी बताया, 'मुझे उनका पिछला काम बहुत पसंद था. उन्होंने एक तेलुगू फिल्म बनाई और फिर हिंदी में उसे बनाया. पहली बार उनसे मिला और ऐसा बहुत कम होता है जब आप किसी से तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं. मैं उनसे एक इंसान के तौर पर कनेक्ट हुआ. वो अपनी कहानी के जरिए जो कहना चाहते थे, उससे भी मैं कनेक्ट हुआ.'

'हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं', धुरंधर एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- मोटी कहकर गाने से निकाला
आयशा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते हैं. उन्हें सेक्शुएलाइज किया जाता है.












