
एनडीए का मतलब अब सिर्फ BJP? शिवसेना-अकाली के बाद अब JDU ने किया राम-राम
AajTak
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में टूट पड़ गई है. एनडीए के पुराने घटक जनता दल यूनाइटेड का भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर महागठबंधन के सरकार बनाना तय माना जा रहा है. बीजेपी का पुराना गठबंधन सहयोगी जेडीयू, एनडीए से अलग होने की कगार पर खड़ा है तो वहीं अब ये सवाल भी उठने लगा है कि क्या एनडीए का मतलब सिर्फ बीजेपी है.
बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. पूरे देश की नजरें बिहार की राजधानी पटना पर टिकी हैं जहां हर तरफ बैठकों का दौर चल रहा है. एक तरफ नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) संसदीय दल की बैठक बुलाई है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के तेजस्वी यादव भी बैठक पर बैठक कर रहे हैं. जेडीयू और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ब्रेकअप का आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को राम-राम करना अब तय माना जा रहा है.
कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के विधायकों ने महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन करने से संबंधित पत्र भी तेजस्वी यादव को सौंप दिया है. बिहार में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच अब ये चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या एनडीए का मतलब सिर्फ बीजेपी ही रह गया है? एनडीए के पुराने घटक दल एक-एक कर गठबंधन से अलग होते जा रहे हैं. पहले शिवसेना और शिरोमणि अकाली दल (एसएडी)) ने एनडीए से नाता तोड़ा और उसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने.
अब जेडीयू भी शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना की राह पर है. एनडीए का प्रमुख घटक रही तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने भी बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था. एक-एक कर अधिकतर विश्वस्त और पुराने गठबंधन सहयोगी बीजेपी का साथ छोड़कर जा चुके हैं. ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है. हालांकि, बीजेपी की ओर से लगातार ये भी कहा जाता रहा है कि हम गठबंधन धर्म निभाते हैं लेकिन एनडीए के घटक दलों का एक-एक कर अपनी राहें अलग करते जाना कुछ और ही इशारा कर रहा है.
क्यों साथ छोड़ रहे सहयोगी दल
एनडीए से सहयोगी दलों के नाता तोड़कर जाने का सिलसिला जारी है. नीतीश कुमार की पार्टी के भी एनडीए से अलग हो जाने के बाद इसके लिए एनडीए में सामंजस्य के अभाव को प्रमुख वजह बताया जा रहा है. कहा तो ये भी जा रहा है कि पुरानी बीजेपी और मोदी युग की बीजेपी में जो बड़ा अंतर आया है, सहयोगियों के साथ छोड़ने का वही बड़ा कारण है.
एनडीए में समन्वय का अभाव

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




