
एटा की फर्जी मुठभेड़ मामले में NHRC ने दिया यूपी के DGP को नोटिस, 6 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
AajTak
खाने के पैसे मांगने पर पुलिस द्वारा दिव्यांग ढाबा संचालक पर फर्जी मुठभेड़ कर जेल में डालने की कारवाई का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान में आ गया है. आयोग ने इस मामले में यूपी के डीजीपी को नोटिस देकर छह सप्ताह में जबाव मांगा है.
एटा में ढाबा चलाने वाले एक दिव्यांग युवक पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. इस मामले में एक दरोगा समेत 2 सिपाही सस्पेंड कर दिए गए, उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया. गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है तो वहीं इस मामले को लेकर अब नेशनल नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन (NHRC) ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को नोटिस दिया है. छह सप्ताह में मांगी रिपोर्ट नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन ने यूपी के डीजीपी को नोटिस देकर छह सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही आयोग ने प्रमुख सचिव न्याय को भी नोटिस भेजा है. साथ ही कहा है कि न्याय विभाग जेल में पीड़ितों की सहायता करे. बता दें कि एटा पुलिस ने ढाबा चलाने वाले दिव्यांग युवक पर फर्जी मुठभेड़ की कहानी इसलिए रची, क्योंकि उसने खाने के पैसे मांग लिए थे. इतना ही नहीं उसके साथ पुलिस ने मारपीट भी की और बाद में फर्जी मुठभेड़ कर करीब दर्जन भर लोगों को ढाबे से उठाकर जेल में डाल दिया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











