
एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर को कौन कर रहा था परेशान? सुसाइड नोट से क्या थ्योरी निकलकर सामने आई?
AajTak
एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने दिल्ली में अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. वे 70 वर्ष के थे. पुलिस ने कपूर के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. एक पेज के सुसाइड नोट में कपूर ने कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सलिल का तलाक हो गया था और उनकी पत्नी और बच्चे उनके साथ नहीं रहते थे.
एटलस साइकिल्स के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर (70 साल) ने मंगलवार को लुटियंस दिल्ली स्थित अपने घर में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में यह संदेह है कि सलिल ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मारी है. जांच में सारी चीजें स्पष्ट हो पाएंगी. घटना दोपहर करीब एक बजे की है. उनके मैनेजर ने शव को पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ पाया. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें प्रताड़ित किए जाने का जिक्र किया गया है. आइए जानते हैं सलिल के सुसाइड नोट से क्या थ्योरी निकलकर सामने आई है.
पुलिस का कहना है कि सलिल कपूर मंगलवार को दिल्ली में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित अपने बंगले पर थे. ये तीन मंजिला बंगला है. इसमें मंदिर बना हुआ है. दोपहर करीब दो बजे उनके मैनेजर ने देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित मंदिर के पास सलिल कपूर खून से लथपथ हालत में पड़े हैं. उनके सिर में गोली लगने का निशान था. दोपहर 2.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और तुगलक रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कपूर को तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. स्थानीय पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया. मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे और फिंगरप्रिंट लिए गए.्र
सलिल ने चार लोगों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कपूर की लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली है. डीसीपी (नई दिल्ली) देवेश महला ने कहा कि संदेह है कि कपूर ने खुद को कनपटी पर गोली मारी. घटनास्थल से कथित एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें कपूर ने खुद पर आर्थिक बोझ और चार लोगों द्वारा उत्पीड़न का जिक्र किया है. कपूर ने लिखा है कि उन्होंने चार लोगों से कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उन लोगों (आरोपी) ने कर्ज चुकाने के लिए मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है, आरोपी टेलीफोन करके भी धमकियां देते थे, जिससे वो तंग आ गए. हालांकि, पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए लोगों (आरोपी) के नाम बताने से इनकार कर दिया है.
आरोपियों के बारे में जुटाई जा रही है जानकारी
पुलिस का कहना है कि हम सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. सुसाइड नोट में जिन चार लोगों का जिक्र है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सके. सूत्रों का कहना है कि सलिल कपूर आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और भारी कर्ज में डूबे हुए थे. उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था और उनके बच्चे भी अलग रहते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




