
एजेंट्स का झंझट खत्म! IRCTC पर केवल सेलेक्ट करें ये ऑप्शन, मिलेगा कन्फर्म तत्काल टिकट
AajTak
IRCTC से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करना अभी के समय काफी टफ हो जाता है. लेकिन, IRCTC के एक ऑप्शन से आप आसानी से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करना होगा. यहां पर इसका पूरा तरीका डिटेल्स में बता रहे हैं.
अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है. इस त्योहार के मौसम में कई लोग घर जाना चाहते हैं. लेकिन, ट्रेन टिकट कन्फर्म ना होने की वजह से जा नहीं पाते हैं. इस सीजन में वेटिंग टिकट कन्फर्म होने का चांस भी काफी कम होता है. लेकिन, Tatkal Ticket Booking के ऑप्शन से आप कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं.
हालांकि, डिमांड ज्यादा होने की वजह से लोगों को कई बार तत्काल टिकट मिल नहीं पाता है. इसके लिए वो एजेंट्स का भी चक्कर लगाने लगते हैं. लेकिन, यहां पर एक तरीका बता रहे हैं जिससे आपको एजेंट्स के पास जाने की जरूरत नहीं होगी.
IRCTC के इस फीचर से आप आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. कन्फर्म टिकट मिलने का चांस भी काफी ज्यादा होगा. यहां पर हम बात कर रहे हैं IRCTC के मास्टर लिस्ट फीचर की. इससे आपका काफी ज्यादा समय टिकट बुकिंग करते समय बचेगा और कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने का चांस बढ़ जाएगा.
मास्टर लिस्ट फीचर का करें यूज
मास्टर लिस्ट फीचर से आप पहले से यात्रियों के नाम को भरकर रख सकते हैं. इससे टिकट बुक करते समय आपको नाम को फिर से टाइप करने की जगह केवल ऑप्शन में से सेलेक्ट करना होगा. इससे आपका काफी समय बचेगा और कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
सबसे पहले आप IRCTC ऐप या वेबसाइट को ओपन कर लें. इसके बाद IRCTC अकाउंट लॉगिन कर लें. फिर आपको यहां दिए गए ऑप्शन में से मास्टर लिस्ट फीचर का ऑप्शन सेलेक्ट करना है. यहां पर आप उन यात्रियों की डिटेल्स भर दें जिनके लिए आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












