
एक BMW कार, एक मॉडल और तिहाड़ में VIP एंट्री... महाठग सुकेश पर चार्जशीट से बड़े खुलासे
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा एक्ट्रेस निक्की तंबोली के बयान भी दर्ज किए हैं. निक्की के मुताबिक, उससे पिंकी ईरानी ने सबसे पहले संपर्क किया था. इसके बाद उसे सुकेश चंद्रशेखर से मिलाने और फिल्म दिलाने की बात कही थी.
200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की. इस चार्जशीट में खुलासे हुए हैं कि कैसे सुकेश ने तिहाड़ जेल को अय्याशी का अड्डा बना रखा था. उससे मिलने के लिए एक्ट्रेस जेल में आती थीं. इतना ही नहीं दिल्ली एयरपोर्ट से तिहाड़ जेल तक एक्ट्रेस और मॉडल्स को लाने के लिए BMW कार का इस्तेमाल होता था. इसके बाद जेल से बाहर लाने के लिए इनोवा कार आती थी. एक्ट्रेस की जेल में VIP एंट्री होती थी, इस दौरान कोई सुरक्षा जांच नहीं होती थी.
आर्थिक अपराध शाखा ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही के अलावा एक्ट्रेस निक्की तंबोली के बयान भी दर्ज किए हैं. निक्की के मुताबिक, उससे पिंकी ईरानी ने सबसे पहले संपर्क किया था. इसके बाद उसे सुकेश चंद्रशेखर से मिलाने और फिल्म दिलाने की बात कही थी.
निक्की के मुताबिक, वह पिंकी ईरानी के साथ मुंबई से फ्लाइट से दिल्ली आई थी. इसके बाद बीएमडब्ल्यू कार से तिहाड़ जेल में सुकेश से मिलने पहुंची थी. निक्की तंबोला के मुताबिक, जब वह जेल में गई, तो उसकी किसी तरह की कोई सुरक्षा जांच नहीं की गई. तिहाड़ जेल के अंदर पुलिस वाले एस्कॉर्ट करके ले जाते थे. निक्की ने बताया कि वह दो बार सुकेश चंद्रशेखर से मिली है. जेल में जब वह सुकेश से मिली, तो पिंकी के अलावा एक लड़की और एक शख्स वहां पहले से मौजूद था.
निक्की के बयान के मुताबिक, पहले उसे बताया गया था कि सुकेश का ये दफ्तर है. बाद में बताया गया कि वह एक स्कैंडल में जेल में बंद है और उसकी अगस्त तक जमानत हो जाएगी. निक्की को पिंकी ने बताया था कि कई एक्ट्रेस को सुकेश ने स्पॉन्सर किया था. सुकेश ने पिंकी को 10 लाख रुपए जेल में दिए थे. पिंकी ने 1 लाख 50 हजार रुपए निक्की को दिए थे. दूसरी बार मुलाकात में उसे 2 लाख रुपए मिले थे.
सुकेश के खिलाफ जैकलीन ने दी गवाही
हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपने बयान में कहा, 'सुकेश ने मेरे इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया और मेरी जिंदगी तबाह कर दी. उसने मुझे मिसलीड किया. मेरा करियर भी खराब कर दिया और मेरी ज़िंदगी नर्क बना दी.' दरअसल, ईओडब्ल्यू ने इस सिलसिले में अब पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लिमेंटरी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उसने जैकलीन को सुकेश के खिलाफ दर्ज मुकदमे में ना सिर्फ एक गवाह बनाने की बात कही है, बल्कि जैकलीन के हवाले से भी सुकेश की करतूतों का खुलासा किया है'.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






