
एक ही दिन में हर शेयर पर 500 रुपये की कमाई, क्या आपके पास है ये स्टॉक? आज 18% भागा
AajTak
bse ltd share Price: एक तरह इंडेक्स इतिहास रच रहा है, वहीं इस बीच कुछ स्टॉक्स में धुंधाधार तेजी देखी जा रही है. BSE लिमिटेड के शेयर में आज 18 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार को शानदार तेजी देखी जा रही है. इस रैली के बीच BSE लिमिटेड के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. वहीं सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने आज कारोबार के दौरान नए रिकॉर्ड हाई को छुए.
सोमवार को सेंसेक्स 82,985.33 अंक पर खुला, और कारोबार के दौरान 83,184.34 अंक तक गया, जो कि इस शेयर का ऑलटाइम है. वहीं निफ्टी 25,406.65 अंक पर ओपन होकर और कारोबार के दौरान 25,445.70 अंक पहुंचकर ऑलटाइम का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
BSE लिमिटेड के शेयर में तूफानी तेजी
एक तरह इंडेक्स इतिहास रच रहा है, वहीं इस बीच कुछ स्टॉक्स में धुंधाधार तेजी देखी जा रही है. BSE लिमिटेड के शेयर में आज 18 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. शेयर की शुरुआत 2,960.00 रुपये से हुई और कारोबार के दौरान BSE ltd के शेयर 3,448 रुपये तक गया. दोपहर ढाई पर शेयर करीब 17.42 फीसदी की तेजी के साथ 3,408 रुपये पर कारोबार कर रहा था. आज की तेजी से निवेशकों को प्रति शेयर करीब 500 रुपये की कमाई हुई है.
BSE लिमिटेड के शेयर इस तेजी के हाथ ही ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है. जबकि शेयर का 52 वीक लो 1154.80 रुपये है. एक साल में इस शेयर ने शानदार 173.45 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 6 महीने में ये स्टॉक 67 फीसदी भागा है, एक महीने में ही करीब 29 फीसदी की तेजी शेयर में दर्ज की गई है.
इस तेजी के साथ ही BSE लिमिटेड कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 45,651 करोड़ रुपये हो गया है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











