
एक से मांगी मदद, '1000 लड़के' पहुंचे, कौन है 'पीले लहंगे' वाली लड़की?
AajTak
Twitter पर नैना की फोटोज वायरल हो गई हैं. नैना ने सबसे पहले पीले रंग के लहंगे में एक तस्वीर ट्वीट की थी. उसने अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर कहा था कि कोई तस्वीर से फोटोग्राफर और लोगों को हटाने में उसकी मदद कर दे. इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने नैना की फोटो एडिट कर दिए.
Twitter पर पीले लहंगे वाली एक लड़की की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इनका नाम नैना अग्रवाल है. उन्होंने ट्विटर पर अपनी बैक पिक पोस्ट कर मदद मांगी थी. उसने कहा था कि कोई आदमी तस्वीर से फोटोग्राफर और लोगों को हटा दे. बस फिर क्या था. लोगों ने तस्वीर अपने अंदाज में एडिट करना शुरू कर दिया. अब वायरल होने के बाद इस लड़की ने खुद से जुड़ी जानकारी दी है. साथ ही अपनी फुल तस्वीर भी शेयर की है. आज तक से बातचीत में नैना ने बताया कि यह तस्वीर उन्होंने महाराष्ट्र के खोपोली में खींची थी.
Can someone remove the photographer and all these people so that the focus is on me? pic.twitter.com/obgKrtzw0q
वह फिलहाल राजस्थान के जयपुर में रह रही हैं. उनका कहना है कि वह मार्केटिंग का काम करती हैं. और सोशल मीडिया को केवल मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने बताया कि अपनी जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है, वह 21 फरवरी को ली गई थी. उनकी इस तस्वीर को 15 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
ये तस्वीर एक समारोह में ली गई थी. नैना ने अपनी बैक पिक शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'क्या कोई फोटोग्राफर और इन सभी लोगों को हटा सकता है ताकि फोकस मुझ पर रहे?'
लोग ने खास अंदाज में की एडिटिंग
इसके बाद लोगों ने जमकर अपनी कलाकारी दिखाई. कमेंट सेक्शन में धड़ल्ले से कमेंट भी किए गए. साथ ही लोगों ने तस्वीर को अलग-अलग बैकग्राउंड लगाकर कमाल का एडिट किया. जिससे तस्वीर और ज्यादा खूबसूरत लग रही है. इस ट्वीट को 7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है. नैना ने लोगों की कलाकारी पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, 'लोगों का दिल बहुत बड़ा है... एक से मदद मांगो तो 1000 आ जाते हैं मदद करने.' किसी ने टाइटैनिक के जहाज पर तो किसी ने चांद पर तस्वीर को फिट किया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











