
एक साल में पैसा दोगुना, इस लार्जकैप शेयर से निवेशकों को मिला बड़ा फायदा
AajTak
Share Market good return: पिछले एक साल में भारतीय शेयर बाजार में जो तेजी का दौर चल रहा है उसमें कई शेयर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पेनी शेयरों से लेकर दिग्गज शेयरों तक सब कमाल करते दिख रहे हैं.
Share Market good return: पिछले एक साल में भारतीय शेयर बाजार में जो तेजी का दौर चल रहा है उसमें कई शेयर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पेनी शेयरों से लेकर दिग्गज शेयरों तक सब कमाल करते दिख रहे हैं. ऐसा ही एक लार्जकैप शेयर है SRF Limited जिसने एक साल में निवेशकों का धन दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है. (फाइल फोटो: Getty Images)
गुरुवार 18 नवंबर 2021 को बीएसई पर कारोबार के दौरान यह शेयर 4 फीसदी की तेजी के साथ 2244.15 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के अंत में यह 1.32 फीसदी की तेजी के साथ 2187.50 रुपये पर बंद हुआ. 18 नवंबर 2020 को यह शेयर सिर्फ 1005 रुपये कीमत पर था. (फाइल फोटो)
पिछले एक साल में यह लार्ज कैप शेयर करीब 123 फीसदी बढ़ चुका है और इस साल की शुरुआत यानी जनवरी से अब तक यह 96 फीसदी के करीब बढ़ चुका है. इस तरह से इसने निवेशकों का पैसा एक साल में दोगुना से ज्यादा कर दिया है. कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 64,000 करोड़ रुपये हो चुका है. (फाइल फोटो: Getty Images)

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












