
एक साथ तीन देशों में हमले, इजरायल ने ईरान के अलावा इन देशों में भी बरसाईं मिसाइलें
AajTak
इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. ईरान के न्यूक्लियर साइट पर तीन मिसाइलें गिरने की खबर सामने आई थी. इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने सभी सैन्यअड्डों को हाई अलर्ट कर दिया. एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया था.
बीते हफ्ते 13 अप्रैल की आधीरात ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए थे. इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि इजरायल जवाबी कार्रवाई जरूर करेगा और अब ठीक एक हफ्ते बाद शुक्रवार को इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. लेकिन ये हमला सिर्फ ईरान पर नहीं हुआ बल्कि दो और देशों पर इजरायल ने अटैक किया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के अलावा इराक और सीरिया को भी निशाना बनाकर हवाई हमला किया. कहा जा रहा है कि इराक की राजधानी बगदाद में एक बिल्डिंग को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की गई. इस बिल्डिंग में एक उच्चस्तरीय मीटिंग हो रही थी, जिसमें ईरान समर्थित कई ग्रुप और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सदस्य शामिल थे.
सीरिया की कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी सीरिया के अस-सुवेदा और दारा प्रांतों में सीरियाई सेना के अड्डों को निशाना बनाया गया. हालांकि, ईरान ने इजरायली हमले से इनकार किया है. वहीं, इजरायल ने अभी इन हमलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ईरान और सीरिया करीबी सहयोगी हैं. सीरिया अमूमन ईरान को अपना सबसे करीबी राष्ट्र बताता है. सीरिया में गृहयुद्ध के दौरान ईरान ने सीरियाई सरकार का पुरजोर समर्थन किया था. ईरान अपने सहयोगी सीरिया को हर तरह की मदद मुहैया कराता है. दोनों के बीच एक और कॉमन कड़ी है, जो है अमेरिका है. दोनों ही देशों के संबंध अमेरिका से अच्छे नहीं है और अमेरिका को इनकी दोस्ती रास नहीं आती. ठीक इसी तरह ईरान और इराक के दोस्ताना संबंध भी किसी से छिपे नहीं है. सीरिया और इराक मिडिल ईस्ट में ईरान के सबसे बड़े सहयोगी भी हैं.
इजरायल के हमले के बाद ईरान का इस्फहान शहर चर्चा में
इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. ईरान के न्यूक्लियर साइट पर तीन मिसाइलें गिरने की खबर सामने आई थी. इस बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने सभी सैन्यअड्डों को हाई अलर्ट कर दिया. एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया गया.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










