
एक साथ कैसे प्रेग्नेंट हो गईं 4 दोस्त? वीडियो हुआ वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर चार जिगरी दोस्तों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह सब बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं. दरअसल, वे सभी एक साथ प्रेग्नेंट हो गई थीं.
चार दोस्तों की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, ये चारों बेस्ट फ्रेंड्स एक साथ प्रेग्नेंट हो गई थीं. एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार. उन्होंने प्रेग्नेंसी की फोटोज भी शेयर की हैं.
मैडी कैस्टेलानो टिकटॉकर और इंफ्लूएंसर हैं. वह अमेरिका के हवाई द्वीप की रहनेवाली हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए चारों दोस्तों- अपनी, रैंडी पार्क, ब्रिटनी केंट और लो बीस्टोन के साथ हुए अनोखे संयोग के बारे में बताया.
वीडियो में चारों दोस्तों की प्रेग्नेंसी की फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा- आपमें से कुछ लोगों को याद होगा कि कैसे हम सभी बेस्ट फ्रेंड्स एक ही समय पर प्रेग्नेंट हो गए थे.
कैस्टेलानो ने आगे कहा- सभी बच्चों का जन्म कुछ हफ्तों के अंतराल में ही हो गया था और वे लोग जन्म से एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स हैं. हमलोग (चारों दोस्त) बहुत सारे काम एकसाथ करते हैं. यह बहुत मजेदार बात है कि गर्भ से ही सभी बच्चों को दोस्त मिल गए.
हालांकि, उनका क्रेजी लक यहीं खत्म नहीं हुआ. कैस्टेलानो ने बताया- इसके एक साल बाद ही, चारों महिलाएं फिर से प्रेग्नेंट हो गईं और एक महीने के अंतराल पर ही वे सभी बच्चों को जन्म देंगी.
कैस्टेलानो ने वीडियो के अंत में एक बीच के किनारे खड़े चारों प्रेग्नेंट महिलाओं की फोटो शेयर की, और कहा- अब हमारे सभी बच्चों को जीवनभर के लिए बेस्ट फ्रेंड्स मिल गए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











