
एक साथ उठी सात की अर्थियां: उधारी वापस न मिलने से था त्रस्त, फैमिली को मौत देकर खुद ने लगाई फांसी; बिस्तर पर पड़े मिले 3 बच्चों के शव
AajTak
Surat News: सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के पहले मंजिले पर रहने वाले कनुभाई सोलंकी का पूरा परिवार मौत की नींद सो रहा था. कनुभाई का बेटा मनीष उर्फ शान्तु सोलंकी फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. जबकि कनुभाई और उनकी पत्नी शोभनाबेन समेत मनीष की पत्नी रीटा, दोनों बेटियां दिशा और काव्या व बेटा कुशल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला.
गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत शहर में एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने पहले अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों को मौत की नींद सुलाया और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया. मौके से मिले एक सुसाइड नोट में उधारी के पैसे न मिलने को लेकर त्रस्त होने की बात कही गयी है।
सूरत के अडाजन इलाके में शनिवार सुबह एक साथ एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत होने से मातम पसरा गया. घटना की सूचना आग की तरफ फैली और आसपास के लोगों का जमावड़ा होने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के पहले मंजिले पर रहने वाले कनुभाई सोलंकी का पूरा परिवार मौत की नींद सो रहा था.
कनुभाई का बेटा मनीष उर्फ शान्तु सोलंकी फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. जबकि कनुभाई और उनकी पत्नी शोभनाबेन समेत मनीष की पत्नी रीटा, दोनों बेटियां दिशा और काव्या व बेटा कुशल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला.
पुलिस की मानें तो मनीष सोलंकी इंटीरियर डिजाइनिंग और फर्नीचर का कारोबार करता था. किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी. हालांकि, पुलिस को एक मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मनीष ने किसी को पैसे उधार दिए जाने की बात लिखी. हालांकि, सुसाइड नोट में किसी का नाम नहीं लिखा गया है.
बहरहाल, एक साथ एक परिवार के सात लोगों के मरने का समाचार से शहर में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की. एफएसएल टीम ने सैम्पल लिया और फिर बॉडी का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि मनीष ने पहले परिजनों को जहर दिया और फिर फांसी लगा ली होगी. हालांकि, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.
देश भर में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने के मामले सामने आते रहे हैं. लेकिन एक साथ एक ही परिवार के सात लोगों की मौत गुजरात में यह पहली घटना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











