
एक या तीन, पाकिस्तान में Mpox के कितने केस? अलग-अलग रिपोर्ट्स ने पैदा किया कन्फ्यूजन
AajTak
पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बीमारी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि 'एयरपोर्ट्स और एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है'.
पाकिस्तान में एमपॉक्स वायरस को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. शुक्रवार को इस्लामाबाद सरकार के एक अधिकारी ने एमपॉक्स के एक मरीज की पुष्टि की. वहीं प्रांतीय अधिकारियों की ओर से तैयार रिपोर्ट में तीन मामलों की जानकारी दी गई है. दोनों ही रिपोर्ट्स एक दूसरे का खंडन करती हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता साजिद शाह ने कहा कि एकमात्र पुष्ट मरीज, जिसमें एमपॉक्स वायरस पाया गया, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दन जिले का रहने वाला है. हालांकि उन्होंने कहा कि टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने तक, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मरीज एमपॉक्स के कौन से वेरिएंट से संक्रमित है.
प्रांतीय अधिकारियों ने की तीन मामलों की पुष्टि
इससे पहले, प्रांतीय अधिकारियों ने कहा था कि एमपॉक्स के तीन मरीजों का पता चला है और वे सभी उत्तर-पश्चिम में खैबर-पख्तूनख्वा के हैं. खैबर पख्तूनख्वा के स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक सलीम खान ने कहा कि दो मरीजों का पता संयुक्त अरब अमीरात से आने पर चला, जबकि तीसरे मरीज के सैंपल पुष्टि के लिए इस्लामाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान को भेजे गए हैं.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मरीज एमपॉक्स के किस स्ट्रेन से संक्रमित हुआ है या क्या यह वही वेरिएंट है जिसकी पुष्टि पहली बार अफ्रीका के बाहर स्वीडन में हुई है. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस बीमारी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें कहा गया कि 'एयरपोर्ट्स और एंट्री पॉइंट्स पर स्क्रीनिंग सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है'.
कांगो में ली 450 लोगों की जान

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










