
एक मुहर और रद्दी बन जाएगा आपका नोट! अगर मिले 2000 के पांच नकली नोट तो FIR भी होगी दर्ज
AajTak
Fake Note Of Rs 2000 : आरबीआई द्वारा नकली नोटों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बैंक के काउंटर पर ग्राहक की ओर से बदलने के लिए दिए गए 2000 रुपये नोटों को मशीनों के माध्यम से जांचने के दौरान, अगर इनमें से कोई नकली निकलेगा, तो इसपर बैंक Fake Currency की मुहर लगा देगा और उसे जब्त कर लिया जाएगा.
मंगलवार 23 मई से 2000 रुपये के गुलाबी नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. इस बीच बैंकों में बदले जाने वाले नोटों की जांच की भी पूरी व्यव्स्था की गई है. अगर कोई व्यक्ति किसी ब्रांच में 2000 रुपये के नोट जमा करने के लिए आता है और उनके नोटों में से कुछ नकली (Fake Note) निकलते हैं, तो ऐसी स्थिति में उस बैंक नोट को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इन नकली नोटों पर आरबीआई की ओर से एक मुहर लगा दी जाएगी, जिसके बाद ये रद्दी के समान हो जाएंगे.
NSM के जरिए की जाएगी जांच
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से कहा गया है कि बैंक में बदलने के लिए आने वाले सभी 2000 रुपये के नोटों की बारीकी से जांच की जाएगी. इसकी सटीकता और वास्तविकता का पता लगाने के लिए नोट सॉर्टिंग मशीनों (NSM) के जरिए सॉर्ट किया जाएगा. बीते अप्रैल महीने की शुरुआत में नकली नोटों को लेकर आरबीआई द्वारा जारी किए गए मास्टर इंस्ट्रक्शंस का पालन करते हुए इन नोटों की जांच की जाएगी. अगर किसी व्यक्ति के द्वारा बदलवाने के लिए दिए जाने वाले नोटों में से कोई नोट नकली पाया जाता है, तो फिर उसका पैसा उसे नहीं दिया जाएगा.
मुहर लगाकर, जब्त किए जाएंगे नकली नोट
आरबीआई द्वारा नकली नोटों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, बैंक के काउंटर पर ग्राहक की ओर से बदलने के लिए दिए गए 2000 रुपये नोटों को मशीनों के माध्यम से जांचने के दौरान, अगर इनमें से कोई नकली निकलेगा, तो इसपर बैंक Fake Currency की मुहर लगा देगा और उसे जब्त कर लिया जाएगा. इस मुहर के लगने के बाद ये नोट रद्दी कागज की तरह हो जाएगा.
इस तरह के हर नोट को एक अलग रजिस्टर में रिकॉर्ड के लिए दर्ज किया जाएगा. इस दौरान अगर कोई बैंक ऐसे नोट ग्राहकों को वापस करता हुआ पाया जाता है, तो फिर नकली नोट में बैंक की संलिप्तता मानी जाएगी और जुर्माने की कार्रवाई भी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











