
एक महीने में दूसरी बार सस्ते हुए Vivo के 2 फोन, मिलेगी 5,000mAh की बैटरी और ये होगी नई कीमत
AajTak
Vivo Y02T और Vivo Y16 की कीमत को 3 महीने के अंदर दूसरी बार रिवाइज किया है. इससे पहले कंपनी ने अगस्त में इन मोबाल्स की कीमत में कटौती की थी. Vivo के इन दोनों मोबाइल की कीमत कट होने के बाद Vivo Y16 की शुरुआती कीमत 10499 रुपये है. Vivo Y02T को 8999 रुपये में खरीद सकेंगे. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Vivo में अपने दो बजट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. इन हैंडसेट के नाम Vivo Y02T और Vivo Y16 हैं. इस प्राइस कट का ऐलान वीवो ने X (पुराना नाम Twitter) पर की है. इन दोनों ही स्मार्टफोन में लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशन मिलते हैं. दोनों में अंतर सिर्फ कैमरा सेटअप को लेकर है. आइए इनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन जानते हैं.
Vivo Y02T और Vivo Y16 के कीमत को 3 महीने के अंदर दूसरी बार रिवाइज किया है. इससे पहले कंपनी ने अगस्त में इन मोबाल्स की कीमत में कटौती की थी. लेटेस्ट प्राइस कट की बात करें तो कंपनी ने दोनों ही हैंडसेट पर 500 रुपये कम किए हैं.
ये भी पढ़ेंः Vivo लाया सस्ता 5G फ़ोन, 50MP कैमरा के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी
Vivo के इन दोनों मोबाइल की कीमत कट होने के बाद Vivo Y16 की शुरुआती कीमत 10499 रुपये है. इस कीमत में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मिलेगी. वहीं 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 11999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. पुरानी कीमत 10,999 और 12,499 रुपये थी. Vivo Y02T को 8999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 9499 रुपये रखी थी. नई कीमत को वीवो इंडिया वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ेंः Vivo T2 Pro 5G हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, पहली सेल में इतने हजार का डिस्काउंट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











