
'एक भी मतदाता का शपथ पत्र...', सपा की शिकायतों के दावे पर चुनाव आयोग का जवाब
AajTak
विपक्षी दल वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर सपा की ओर से चुनाव आयोग से की गई शिकायत के मुद्दे पर कई दिन से आक्रामक थे. अब इस पर आयोग का जवाब आया है.
विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विपक्ष चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में कथित धांधली और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर को लेकर हमलावर है. राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए थे. चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से हलफनामा साइन कर देने के लिए कहा था, जिस पर विपक्षी दल आयोग को समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से दी गई शिकायतों के मुद्दे पर घेर रहे थे. इस पर अब चुनाव आयोग का भी जवाब आया है.
चुनाव आयोग ने कहा है कि 18 हजार शपथ पत्रों के साथ की गई शिकायत का बार-बार उल्लेख किया जा रहा है. इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि एक भी मतदाता का शपथ पत्र मूल रूप में प्राप्त नहीं हुआ है. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ईमेल के माध्यम से समाजवादी पार्टी की ओर जो शिकायत की गई है, उसमें अ्लग-अलग नाम के 3919 व्यक्तियों के शपथ पत्र की स्कैन कॉपी जरूर मिली है.
चुनाव आयोग ने इस संबंध में यह भी कहा है कि शिकायत 33 जिलों के 74 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित है. पांच विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित शिकायतों की जांच पूरी भी हो चुकी है और एक्स के माध्यम से जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक भी किए जा चुके हैं. इसमें यह पाया गया है कि ऐसे लोगों के नाम से भी नवंबर 2022 में शपथ पत्र बने हैं, जिनकी मृत्यु कई साल पहले ही हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: तेजस्वी ने भोजपुरी गाने के जरिये चुनाव आयोग पर लगाया वोट चोरी का आरोप? नहीं, ये वीडियो एडिटेड है
आयोग की ओर से कहा गया है कि कई लोग ऐसे भी मिले, जिन्होंने शपथ पत्र की स्कैन कॉपी दिखाने पर ऐसा कोई शपथ पत्र देने की बात से ही इनकार कर दिया. चुनाव आयोग ने अंत में यह भी जोड़ा,कि कानूनन गलत साक्ष्य दिया जाना एक अपराध है. गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से हलफनामा देने के लिए कहा था.
यह भी पढ़ें: राज ठाकरे ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले आरोप का किया समर्थन, कहा- 2014 से वोटिंग में गड़बड़ी से बनी सरकारें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











