
एक बार फिर किसान ही उठाएंगे 2025 में GDP का भार, जानिए कौन-कौन सा सेक्टर बदहाल
AajTak
FY2024-25 के लिए एनएसओ ने कहा कि जीडीपी (Indian GDP) 6.4 फीसदी की दर से आगे बढ़ सकती है और एग्रीकल्चर सेक्टर मजबूत वृद्धि के साथ इकोनॉमी को सपोर्ट दे सकता है.
केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए जीडीपी (GDP) के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 6.4% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो चार साल का निचला स्तर है.
खास बात ये है कि यह अनुमान मार्च 2025 को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया अनुमान 6.6 फीसदी से भी कम है. लेकिन इस बीच कोरोना काल (Corona Pandemic Period) की तरह ही एक बार फिर एग्रीकल्चर सेक्टर GDP को सपोर्ट करता दिखेगा और कृषि क्षेत्र की ग्रोथ रेट (Agriculture Growth Rate) में जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है.
कृषि क्षेत्र में जबर्दस्त ग्रोथ का अनुमान राष्ट्रीय सांख्यकीय कार्यालय (NSO) द्वारा India's GDP Growth के अग्रिम अनुमान को शेयर करने के साथ ही कहा गया कि जहां एक ओर तमाम सेक्टर्स में सुस्ती देखने को मिल सकती है, तो वहीं कृषि क्षेत्र (Agriculture Sector) और इससे जुड़ी अन्य गतिविधियां एक बार फिर जीडीपी ग्रोथ में अहम योगदान निभाती नजर आएंगी. कृषि क्षेत्र प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद टिका हुआ है और FY2024-25 में उम्मीद की किरण दिखा रहा है. इस सेक्टर में जोरदार ग्रोथ का अनुमान जाहिर किया गया है.
3.8% तक रह सकती है ग्रोथ रेट सरकारी आंकड़ों पर गौर करें, तो मजबूत मानसून, मजबूत खरीफ फसलों के उत्पादन से इस सेक्टर में ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा और एग्रीकल्चर ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के लिए राहत भरा हो सकता है और इस सेक्टर में वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में बढ़कर 3.8 फीसदी पहुंच सकती है, जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 1.4 फीसदी रही थी.
मजबूत मानसून का दिखेगा असर वित्त वर्ष 25 के लिए जीडीपी के प्रथम अग्रिम अनुमान (FAI) के मुताबिक, मौजूदा कीमतों पर GVA Growth वित्त वर्ष 2024 में 5.4% की तुलना में 10% पर और भी बेहतर होने की उम्मीद है. दरअसल, इस ग्रोथ का अनुमान सरकार की ओर से मजबूत मानसून के बीच खरीफ की अच्छी फसल और रबी बुवाई को बढ़ावा मिलने के चलते जाहिर किया गया है. पिछले वित्त वर्ष मानसून के कमजोर रहने के चलते कृषि क्षेत्र की ग्रोथ रेट में गिरावट दर्ज की गई थी.
इन कारणों से अच्छी वृद्धि की उम्मीद गौरतलब है कि बेहतर मानसून और अनाजों की अनुकूल कीमतों ने भी रबी की बुवाई को बढ़ावा देने का काम किया है. बीते सितंबर 2024 महीने में मानसून करीब 8 फीसदी ज्यादा बारिश के साथ खत्म हुआ था, जो बीते 3 सालों में सबसे ज्यादा है. जून-सितंबर तिमाही में अच्छी बारिश के चलते खरीफ चावल उत्पादन (जुलाई से जून) करीब 120 मिलियन टन होने का अनुमान लगाया गया था, जो इससे पिछले सीजट से 5.9 फीसदी ज्यादा था.

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.

पीएम मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.

देश के कई राज्यों में पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखने लगी है तो गैस डीलर्स की दुकानों के बाहर सिलेंडर की कतार नजर आ रही है. इसे लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि देश विरोधी ताकतें तेल-गैस की किल्लत की अफवाह फैला रही हैं. सीएम योगी ने कहा है कि देश में तेल-गैस की किल्लत नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कहा है कि देश में तेल-गैस के भंडार में कोई कमी नहीं है.

छत्तीसगढ़ में MSME सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री के संभावित कोविड जैसी स्थिति के संकेत के बाद उद्योगों में अनिश्चितता और पैनिक का माहौल बन गया है. उद्योग प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर मौजूदा हालात में उत्पादन प्रभावित होता रहा, तो हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं. राज्य में करीब 6 लाख MSME यूनिट्स हैं, जो 15 से 17 लाख लोगों को रोजगार देती हैं. ऐसे में इस सेक्टर में किसी भी तरह की गिरावट सीधे तौर पर बड़े आर्थिक और सामाजिक संकट का कारण बन सकती है.

पश्चिम बंगाल में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है सियासी गर्मी भी बढ़ती जा रही है. चुनावी मौसम में कोलकाता में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई और इस शोभायात्रा में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए। बीजेपी रामनवमी को धूमधाम से मना रही है. रामनवमी में बीजेपी के कार्यकर्ता जमकर हिस्सा ले रहे है. इस बीच कोलकाता के न्यूटाउन में रामनवमी रैली के दौरान तलवार लाने पर तनाव हो गया. बीजेपी उम्मीदवार और पुलिस के साथ तीखी बहस हुई.

महायुद्ध का आज 27वां दिन है. एक तरफ चर्चा है कि क्या ट्रंप फंस चुके हैं. दूसरी तरफ आज इजरायल ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया भर पर दबाव बनाते ईरान को बड़ा झटका दिया है. इजरायल का दावा है कि उसने बंदर अब्बास में हुए एक हमले में IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है. अलीरेजा तंगसिरी वही नौसेना कमांडर हैं, जिन्होंने 28 फरवरी को युद्ध शुरु होने से पहले खुद इसी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की तरफ से युद्धाभ्यास कराया था. और उसकी निगरानी की थी। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जिसे लेकर ट्रंप के तमाम दावे धराशायी होते आ रहे हैं, उसकी बड़ी वजह IRGC की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी ही माने जाते रहे. लेकिन इन्हें अगर इजरायल ने अटैक करके मार दिया है तो फिर क्या ये ईरान के लिए झटका होगा.







