
एक बार चार्ज कर 307Km तक का सफर! ये हैं देश की सबसे ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक बाइक्स-स्कूटर्स
AajTak
बीते कुछ समय में देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों और बाइक्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है. साथ ही वाहन निर्माता कंपनियां भी बेस्ट ड्राइविंग रेंज वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश करने में लगे हैं. आज हम आपको ऐसे ही जबरदस्त ड्राइविंग रेंज वाले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बारे में बता रहे हैं.
इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, ख़ासकर टू-व्हीलर सेग्मेंट में लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. एक इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते समय तकरीबन हर किसी के दिमाग में ड्राइविंग रेंज को ही लेकर सवाल उठता रहता है और ज्यादा रेंज देना ही लगभग सभी कंपनियों के लिए एक चुनौती भी होती है. बाइक से लेकर स्कूटर तक, इस समय बाजार में एक से बढ़कर एक कई ऐसे मॉडल उपलब्ध हैं जो कि बेहतर रेंज देते हैं. आज हम आपके लिए ऐसे ही टू-व्हीलर्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो अपने बेस्ट ड्राइविंग रेंज के लिए जाने जाते हैं:
1)- Ultraviolette F77
बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप Ultraviolette ने हाल ही में बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक F77 को लॉन्च किया है. ये बाइक कुल दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और रेकॉन में उपलब्ध है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 7.1kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है जो कि 206 किलोमीटर तक का रेंज देता है. वहीं रेकॉन वेरिएंट में 10.5kWh की क्षमता के बैटरी पैक से लैस है, जो 307 किलोमीटर तक का रेंज देने में सक्षम है. इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का समय लगता है.
ये बाइक 2.9 सेकेंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 152 Kmph है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 3.80 लाख रुपये और Recon वेरिएंट की कीमत 4.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इसका एक लिमिटेड एडिशन मॉडल भी आता है जिसकी कीमत 5.50 लाख रुपये है. कंपनी इस बाइक के साथ 1 लाख या 8 साल की वारंट देती है.
2)- iVOOMi S1:
स्कूटर सेग्मेंट में ये सबसे ज्यादा रेंज देने वाली वाहन है. पुणे बेस्ड iVOOMi Energy ने हाल ही में 'S1' इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था. ये कुल चार अलग-अलग वेरिएंट में आती है, जिसमें S1-240 वेरिएंट में कंपनी ने सबसे पावरफुल बैटरी पैक दिया है. इस स्कूटर में कंपनी ने 4.2 KW की क्षमता का लिथियम-ऑयन बैटरी इस्तेमाल किया है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











