
'एक फेमस पीएम मुझे नोचता था…', महिला ने बताया एपस्टीन आईलैंड का घिनौना सच
AajTak
वर्जीनिया ज्यूफ्रे की गवाही ने दिखा दिया कि मानव तस्करी और सत्ता के दुरुपयोग की हदें कितनी खतरनाक हो सकती हैं. उनकी कहानी आज भी चर्चा में है क्योंकि एपस्टीन फाइल लगातार नए खुलासे दुनिया के सामने ला रही हैं.
जेफरी एपस्टीन की मौत को सात साल से ज्यादा समय गुजर चुका है. लेकिन उसके गुनाहों की परतें आज भी दुनिया को झकझोर रही हैं. एपस्टीन फाइल के रूप में सामने आ रही जानकारियां एक बार फिर साबित कर रही हैं कि उसकी काली दुनिया कितने बड़े और ताकतवर लोगों से जुड़ी हुई थी. इसी हलचल के बीच एक ऐसी कहानी फिर सुर्खियों में आ गई है, जिसकी सर्ववाइवर अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है. वो हैं वर्जीनिया ज्यूफ्रे.
मरने के बाद पब्लिश हुई बायोग्रॉफी ने मचाया हंगामा
वर्जीनिया ज्यूफ्रे की आत्मकथा 'Nobody’s Girl' उनकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हुई. 25 अप्रैल 2025 को उनकी मौत के छह महीने बाद जैसे ही यह किताब सामने आई, इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया. किताब ने न सिर्फ उनके साथ हुए अत्याचारों को दुनिया के सामने लाया बल्कि उन ताकतवर व्यक्तियों का चेहरा भी दिखाया, जिनके बीच उन्हें बार-बार 'उधार' भेजा जाता था.
किताब में 'फेमस पीएम' का जिक्र
किताब की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ज्यूफ्रे ने दावा किया कि एक 'फेमस पीएम' ने उनके साथ क्रूरता से रेप किया.CNN रिपोर्ट के मुताबिक इस खुलासे ने दुनिया में हलचल मचा दी. हालांकि किताब में उस शख्स का नाम सामने नहीं आया. अमेरिकी संस्करण में उसे 'प्रसिद्ध प्रधानमंत्री' कहा गया है, जबकि ब्रिटिश संस्करण में 'पूर्व मंत्री'. यह अंतर मामले को और रहस्यमय बना देते हैं.
एपस्टीन के नेटवर्क का हिस्सा थीं भयावह घटनाएं

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











