
एक पैर में पहनी जाने वाली जींस! वायरल हो रही है ये अजीबोगरीब फैशन, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
AajTak
फैशन की दुनिया में कब क्या आ जाए, कोई कह नहीं सकता. इन दिनों एक अजीबोगरीब फैशन ट्रेंड वायरल हो रहा है-एक पैर की जींस, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इसे फ्रेंच लग्जरी ब्रांड Coperni ने दुनिया के सामने पेश किया है.इस जींस की कीमत ₹38,330 ($440) है. कुछ फैशन प्रेमी इसे नया ट्रेंड मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे 'बेतुका' और 'अव्यवहारिक' बता रहे हैं.
फैशन की दुनिया में कब क्या आ जाए, कोई कह नहीं सकता. इन दिनों एक अजीबोगरीब फैशन ट्रेंड वायरल हो रहा है-एक पैर की जींस, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इसे फ्रेंच लग्जरी ब्रांड Coperni ने दुनिया के सामने पेश किया है.
इस जींस की कीमत ₹38,330 ($440) है. कुछ फैशन प्रेमी इसे नया ट्रेंड मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे 'बेतुका' और 'अव्यवहारिक' बता रहे हैं.
इंफ्लुएंसर ने पहनी तो पति ने उड़ाया मजाक! टिकटॉक स्टार क्रिस्टी सारा, जिनके 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ने इस जींस को ट्राई किया और इसे 'इंटरनेट की सबसे विवादित जींस' बताया. लेकिन उनके पति डेसमंड ने इसे देखकर मजाक उड़ाते हुए कहा कि कोई इसे पहन ही नहीं सकता!
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन सामने आए हैं. किसी ने कहा कि यह जींस ऐसी लग रही है जैसे कोई एक पैर बाहर निकालकर सोता है, तो किसी ने सवाल किया कि क्या यह सच में ट्रेंड में है और लोग इसे पहनकर सड़क पर चलेंगे. वहीं, किसी का कहना था कि जब यह ट्रेंड में आ जाएगा तो यह जींस भी सामान्य लगने लगेगी.
जींस SOLD OUT! लोग खुद काटने लगे पुरानी जींस भले ही सोशल मीडिया पर लोग इसे ट्रोल कर रहे हों, लेकिन Coperni की यह जींस एक्स्ट्रा स्मॉल, स्मॉल और मीडियम साइज में पूरी तरह SOLD OUT हो चुकी है. जिन लोगों को ये नहीं मिली, वे अब अपनी पुरानी जींस को एक पैर से काटकर इस ट्रेंड को फॉलो करने लगे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











