
एक पुलिस कांस्टेबल के आंगन से माफिया डॉन के साम्राज्य तक... जानें, मोस्ट वॉन्टेड शाइस्ता परवीन की पूरी कहानी
AajTak
90 के दशक में जब कांस्टेबल मोहम्मद हारुन ने अपने बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल का ख्याल रखते हुए एक फैसला लिया था, तब किसी को क्या पता था कि उनका ये कदम ही अब से कोई चार दशक बाद उनकी बड़ी बेटी शाइस्ता को यूपी पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड बना देगा. जी हां, वही शाइस्ता परवीन जिसके सिर पर फिलहाल 50 हजार रुपये का इनाम है.
नेक, शरीफ, सभ्य, नरम दिल और काबिल ना जाने कितने मायने हैं शाइस्ता के. पिता पुलिस में थे तो अच्छे-बुरे की तमीज भी थी. पढ़ाई लिखाई का शौक भी था, तो ग्रेजुएशन भी किया. मगर फिर उस पुलिसवाले की बेटी की शादी एक मुजरिम से हो गई. जब वो शादी के बाद मायके से ससुराल पहुंची तब भी वो बिल्कुल अपने नाम जैसी ही थी शाइस्ता. लेकिन फिर धीरे-धीरे वो शाइस्ता कहीं गुम होती गई और सामने आई बेगम.
साल 1985, गांव दामूपुर, इलाहाबाद, यूपी यूपी पुलिस के कांस्टेबल मोहम्मद हारुन बेशक ज्यादा पढे-लिखे नहीं थे. लेकिन उन्हें पढे-लिखे होने के फायदों का जरूर पता था. यही वजह है कि चार बेटियों और दो बेटों का भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद उन्होंने कभी अपने बच्चों की पढाई से समझौता नहीं किया. हर बच्चे को स्कूल भेजा और अपनी तरफ से हर किसी को तालीम दिलाने की पूरी कोशिश की. ये पढाई-लिखाई से मोहम्मद हारुन का लगाव ही था कि 1985 में वो अपने पूरे परिवार के साथ अपने गांव दामूपुर से इलाहाबाद के चकिया इलाके में शिफ्ट हो गए. क्योंकि उनके गांव में तब बच्चों का कोई भी अच्छा स्कूल नहीं था.
पिता के फैसले ने बदली जिंदगी चकिया, इलाहाबाद के मुस्लिम बहुल इलाकों में से एक है और वो एक जमाने में चांद बाबा और अतीक अहमद जैसे खूंखार गैंगस्टरों का गढ़ था. लेकिन 90 के दशक में जब मोहम्मद हारुन ने अपने बच्चों के बेहतर मुस्तकबिल का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया, तब किसी को क्या पता था कि उनका ये कदम ही अब से कोई चार दशक बाद उनकी बड़ी बेटी शाइस्ता को यूपी पुलिस का मोस्ट वॉन्टेड बना देगा. जी हां, वही शाइस्ता परवीन जिसके सिर पर फिलहाल 50 हजार रुपये का इनाम है और जिसे लोग यूपी के खूंखार माफिया सरगना अतीक अहमद की बीवी के तौर पर जानते हैं.
साजिश की असली सूत्रधार शाइस्ता... वैसे तो पश्तो भाषा के इस लफ्ज के मायने विनम्रता से हैं. लेकिन इन दिनों अतीक की बीवी शाइस्ता का एक अलग ही चेहरा दुनिया के सामने है. वो चेहरा जिसमें शाइस्तगी नहीं, बल्कि सख्ती है. वो चेहरा जो अपने शौहर के हर गुनाह की राजदार है. वो चेहरा जो अतीक के जेल जाने से लेकर उसके मारे जाने तक उसके जुर्म के काले साम्राज्य की वारिस है और वो चेहरा जो पुलिस की नजर में उमेश पाल के कत्ल की फेसलिटेटर यानी साजिश की असली सूत्रधार है.
सब भाई-बहनों में सबसे बड़ी है शाइस्ता लेकिन एक मामूली पुलिस कांस्टेबल की बेटी से यूपी की मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल बनने तक शाइस्ता की जिंदगी भी कम उतार-चढाव भरी नहीं है. शाइस्ता कुल छह भाई-बहनों में सबसे बड़ी है. ये उसके पिता की कोशिशों का ही नतीजा है कि एक मामूली से परिवार से आने के बावजूद शाइस्ता ने पहले प्रयागराज में रहते हुए किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज, हिम्मतगंज से प्लस टू तक की पढाई पूरी की और फिर आगे चल कर उसने ग्रेजुएशन भी किया.
पिता को आया शादी का ख्याल शाइस्ता के दोनों भाइयों में से एक शबी अहमद ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक मदरसे में टीचर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और कुछ इस तरह धीरे-धीरे सारे भाई बहन अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने लगे. इस बीच शाइस्ता के पिता मोहम्मद हारुन का नौकरी के सिलसिले में कुछ सालों के लिए प्रयागराज से बाहर भी जाना हुआ, लेकिन बच्चों की पढाई-लिखाई के मद्देनजर उनका परिवार शहर के चकिया में ही रहा. फिर वो वक्त भी आया जब मोहम्मद हारुन को अपनी बड़ी बेटी शाइस्ता की शादी का ख्याल आया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








