
एक ने शेयर मार्केट में तो दूसरे ने Rummy खेलने में गंवाया पैसा... कर्ज चढ़ा तो कॉलेज की छात्रा को किया किडनैप, फिर कर दी हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में बीते दिनों इंजीनियरिंग छात्रा (engineering student) की किडनैप के बाद हत्या कर दी गई थी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले से तय कर रखा था कि वे फिरौती मिलने के बाद छात्रा को मार देंगे. उन्होंने एक स्थान पर गड्ढा भी खोद रखा था. मुख्य आरोपी ने शेयर मार्केट में और दूसरे आरोपी ने रमी खेलने में काफी पैसा गंवा दिया था.
महाराष्ट्र के पुणे में 22 साल की इंजीनियरिंग स्टूडेंट भाग्यश्री सुडे (Engineering student Bhagyashree Sude) की हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि स्टूडेंट की हत्या एक सोची समझी साजिश थी. आरोपियों ने पहले उसका अपहरण (kidnapping) किया था. इसके बाद उसे मारने की योजना बनाई. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए एक गड्ढा भी खोदा था.
एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्टूडेंट की हत्या के पीछे तीन आरोपी थी. जो कर्ज में डूबे थे. जांच में सामने आया है कि आरोपियों को कर्ज चुकाने के लिए पैसों की जरूरत थी. इसलिए उन्होंने छात्रा को किडनैप करने और उसके माता-पिता से फिरौती वसूलने की योजना बनाई.
जांच में पता चला कि इस घटना के मुख्य आरोपी शिवम फुलावले ने शेयर मार्केट में काफी पैसा गंवा दिया था. वह कर्ज में डूब चुका था. वहीं अन्य आरोपी ने ऑनलाइन रमी में काफी पैसा गंवा दिया था.
यह भी पढ़ें: डॉक्टर बनने की चाहत, किडनैपिंग का फुलप्रूफ प्लान, मां-बाप से धोखा... 20 साल की काव्या की करतूत सुन सन्न रह जाएंगे
मुख्य आरोपी शिवम फुलावले मृतक छात्रा का कॉलेज फ्रेंड था. शिवम ने सुरेश इंदुरे और सागर जाधव के साथ मिलकर 30 मार्च को पुणे के विमान नगर इलाके से छात्रा का अपहरण कर लिया था. अपहरण के कुछ ही घंटों के भीतर छात्रा की मौत हो गई थी. आरोपियों ने उसके मुंह और नाक पर टेप लगा दिया था. पुलिस का कहना है कि जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों में से एक ने छात्रा का मुंह बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई.
पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि मृतक छात्रा और मुख्य आरोपी शिवम फुलावले दोनों मध्य महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले हैं और एक ही कॉलेज में थे. फुलावाले ने शेयर मार्केट में अच्छी खासी रकम गंवा दी थी. वहीं एक अन्य आरोपी ऑनलाइन रमी खेलने का आदी था, जिसमें वह काफी पैसे गंवा चुका था. दोनों कर्ज में डूब गए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











