
एक धमकी और दक्षिण अफ्रीका का मार्केट हो गया धड़ाम, एलन मस्क के पिता को देना पड़ा दखल
AajTak
एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में DOGE की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और अमेरिकी मीडिया में उन्हें 'राष्ट्रपति' तक कहा जाता है. उनके हालिया बयान के बाद दक्षिण अफ्रीका के स्टॉक मार्केट में गिरावट आ गई. दरअसल, मस्क ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके पिता एरल मस्क को मामले में दखल देना पड़ा.
अमेरिका की सरकार में एलन मस्क सबसे अहम भूमिका रखते हैं. वह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में DOGE की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अमेरिकी मीडिया में तो उन्हें 'राष्ट्रपति' कहकर संबोधित किया जाता है. आलम ये है कि मस्क को जब से जिम्मेदारी मिली है, वह अपने मनमुताबिक काम करते नजर आते हैं. अब उनके एक दावे से दक्षिण अफ्रीका के स्टॉक मार्केट में 2 फीसदी की गिरावट आ गई, और बाद में उनके पिता को मामले में दखल देना पड़ा.
हाल ही में मस्क ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा पर व्हाइट लोगों के खिलाफ जातिवादी रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्हें मस्क से फोन पर बातचीत करनी पड़ी, और ये बातचीत कराई मस्क के पिता एरल मस्क ने.
डोनाल्ड ट्रंप ने दी फंडिंग में कटौती की धमकी
एलन मस्क के सिरिल रामाफोसा पर इस आरोप के बाद कि वह व्हाइट लोगों के खिलाफ जातिवादी रवैया अपना रहे हैं, डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि वह दक्षिण अफ्रीका को मिलने वाली फंडिंग में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कटौती कर देंगे, जिसके बाद में मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई.
यह भी पढ़ें: 'पुतिन भी चाहते हैं लोगों की मौतें रुके', यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति से बातचीत का किया दावा
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के एडवाइजर ने किया अनुरोध

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










