
एक देश से दूसरे देश जाने के लिए बुक की Uber कैब, मान गया ड्राइवर!
AajTak
शख्स को लगा कि कोई कैब ड्राइवर इसके लिए तैयार नहीं होगा. लेकिन, वो उस वक्त हैरान रह गया जब एक Uber Cab ड्राइवर ने विदेश जाने के लिए हामी भर दी.
एक शख्स ने विदेश जाने के लिए Uber कैब बुक की. शख्स ये देखना चाहता था कि वो कैब से कितनी लंबी दूरी का सफर कर सकता है. उसे लगा कि कोई कैब ड्राइवर इसके लिए तैयार नहीं होगा. लेकिन, वो उस वक्त हैरान रह गया जब एक Uber Cab ड्राइवर ने विदेश जाने के लिए हामी भर दी.
ब्रिटेन में रहने वाले इस शख्स का नाम जॉर्ज क्लार्क (George Clarke) है. जॉर्ज एक फेमस टिकटॉकर हैं. TikTok पर उनके 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई.
'द मिरर' के मुताबिक, अपने TikTok वीडियो में जॉर्ज बताते हैं कि उन्होंने लेट नाइट ब्रिटेन के Bristol शहर से डेनमार्क (Denmark) जाने के लिए कैब बुक की. लेकिन वो तब हैरान रह गए जब Uber कैब के ड्राइवर ने इस सफर के लिए हामी भर दी. दरअसल, उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कोई ड्राइवर उन्हें इतने लंबे सफर के लिए रात में हां करेगा.
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि ड्राइवर डेनमार्क कैसे जाएगा, क्योंकि जॉर्ज ने Uber App पर जो रूट सजेस्ट किया था, वो सीधे उत्तरी सागर से होकर जाता था. एक वेबसाइट के मुताबिक, ब्रिटेन से डेनमार्क की दूरी करीब 1808 KM है.
जॉर्ज ने बताया कि कैब बुक करने के 20 सेकंड बाद ही एक ड्राइवर ने मेरी राइड एकसेप्ट कर ली. लेकिन मैं हैरान था कि वो डेनमार्क तक कैसे जाएगा. हालांकि, जॉर्ज ने अगले ही पल खुद से ही राइड कैंसल कर दी, क्योंकि ये राइड काफी महंगी पड़ने वाली थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











