
एक देश-एक चुनाव या भारत होगा INDIA का नाम... PM मोदी का 'विशेष' प्लान क्या? विपक्ष इन 5 मुद्दों में कन्फ्यूज
AajTak
मोदी सरकार ने अगले हफ्ते संसद का विशेष सत्र बुलाया है. विपक्ष में इसको लेकर हलचल है. विपक्षी दलों में कंफ्यूजन है कि इस विशेष सत्र में किस बात पर चर्चा होगी. सरकार की तरफ से अब तक ये साफ नहीं किया गया है.
मोदी सरकार ने 18 सितंबर से 5 दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है. विपक्ष की शिकायत है कि न बातचीत की, न राय मशविरा किया, न एजेंडा बताया और विशेष सत्र बुला दिया. सरकार करना क्या चाहती है, विपक्ष बहुत कन्फ्यूज है.
विपक्षी दलों को कभी लगा कि जल्दी चुनाव हो जाएंगे, कभी लगा कि एक देश एक चुनाव हो जाएगा, कभी महिला आरक्षण बिल लाने की आशंका जताई गई तो कभी इंडिया का नाम बदलकर भारत किये जाने की अफवाह उड़ गई. लेकिन विशेष सत्र का एजेंडा क्लियर नहीं हुआ.
अब इंडिया गठबंधन के दलों की ओर से सोनिया गांधी ने प्रधान मंत्री के नाम एक चिट्ठी लिख दी और कहा कि विशेष सत्र में 28 दल 9 एजेंडे पर बहस करना चाहते हैं. विपक्षी दल इस विशेष सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मणिपुर, चीन से लेकर बाढ़-सूखा सब चर्चा कर लेना चाहते हैं.
दूसरी तरफ फिलहाल सियासत सनातन पर गरम है. राजनीति इंडिया बनाम भारत पर चढ़ी हुई है. इस बीच पीएम ने कह दिया है कि सनातन पर जवाब तो कायदे से देना चाहिए लेकिन इंडिया बनाम भारत पर हर कोई न बोले.
बड़े विवादों पर पीएम का रुख सामने आने के बाद भी ये साफ नहीं हो सका है कि 18 सितंबर से हो रहे विशेष सत्र का वो सरकारी कामकाज वाला एजेंडा क्या है. ऐसे में सवाल यही है कि संसद के विशेष सत्र के पीछे पीएम मोदी का वो विशेष प्लान क्या है?
क्या विशेष सत्र में सरकार का मुकाबला करने के लिए विपक्ष की ओर से बनाई गई सामान्य रणनीति कारगर हो पाएगी? क्या विशेष सत्र के बाद देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है? ऐसे तमाम सवालों पर आज के दंगल में बड़ी चर्चा करेंगे, पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






