
'एक था टाइगर' के डायरेक्टर के घर हुआ Vicky Kaushal-Katrina Kaif का रोका? जानें डिटेल्स
AajTak
कटरीना कैफ ने कबीर खान के साथ फिल्म 'एक था टाइगर' और 'न्यूयॉर्क' में काम किया हुआ. कटरीना, कबीर को अपना राखी भाई भी मानती हैं. ये सेरेमनी बहुत इंटिमेंट थी और बताया जा रहा है कि इसमें सिर्फ विक्की और कटरीना का परिवार ही शामिल हुआ था.
विक्की कौशल और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. खबर है कि दोनों दिसंबर में आलीशान करने के लिए तैयार हैं.अब बताया जा रहा है कि दोनों ने एक छोटी रोका सेरेमनी की है. इंडिया टुडे के सूत्र के मुताबिक, ये रोका सेरेमनी फिल्म 'एक था टाइगर' के डायरेक्टर कबीर खान के घर पर हुई है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












