
एक चेहरा, 10 आंखें और 5 मुंह... ये मेकअप देखकर चकरा जाएगा दिमाग
AajTak
मिमी चोई कनाडा में वैंकूवर की रहने वाली हैं. वह अपने आश्चर्यजनक और असाधारण ऑप्टिकल इल्यूजन फेस डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया.
मेकअप आर्टिस्ट मिमी चोई (Mimi Choi) का नया ऑप्टिकल इल्यूजन लुक (Optical illusion Look) इन दिनों सुर्खियों में है. इस लुक को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख नेटिजन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. मिमी का ये लुक देख हर कोई हैरान है. आपको बता दें कि मिमी चोई कनाडा में वैंकूवर की रहने वाली हैं. वह अपने आश्चर्यजनक और असाधारण ऑप्टिकल इल्यूजन फेस डिज़ाइन के लिए जानी जाती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया. मिमी ने इस बार अपने चेहरे को एक पहेली में बदल दिया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छा गया. अपने नए लुक का एक वीडियो मिमी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके एक चेहरे पर, 10 आंखें और 5 मुंह ऐसे मेकओवर किये गए कि देखकर दिमाग चकरा जाए.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












