
एक घंटे तक IRCTC पर टिकटों की बुकिंग बाधित, ये है बड़ी वजह
AajTak
IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए ठप हो गई है. इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. टिकट बुकिंग में समस्या आने के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.
अगर आप ट्रेन से सफर के लिए अपना टिकट बुक कर रहे हैं, तो फिर ये आपके लिए बड़ी खबर है. दरअसल, IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए ठप हो गई है. इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. टिकट बुकिंग में समस्या आने के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. IRCTC की सर्विस डाउन होने से तत्काल टिकट बनवाने वालों को भी दिक्कत पेश आ रही है. इस परेशानी के बीच आईआरसीटीसी ने एक बयान जारी कर वजह भी बताई है.
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
IRCTC की वेबसाइट अचानक ठप हो जाने से हड़कंप मच गया और ट्रैन यात्री सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आने लगा. इस सबसे बीच आईआरसीटीसी ने भी तत्काल इस पर अपना बयान जारी किया और परेशानी की वजह बताई. सोशल मीडिया पर लोगों से इस समस्या की वजह पूछे जाने पर IRCTC ने कहा है कि साइट पर मेंटेनेंस का काम चलने के कारण अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं हो पाएगी.
IRCTC ने जारी किया बयान
आईआरसीटीसी की ओर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मेंटिनेंस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सेवाएं बाधित हुई है और ये अगले 1 घंटे के लिए है. Plz Try Later. इसके साथ ही सहायता के लिए जरूरी नंबर भी शेयर किए हैं कैंसिलेशन/फाइल टीडीआर के लिए कस्टमर केयर नंबर-14646, इसके अलावा etickets@irctc.co.in पर सहायता ले सकते हैं.
हर रोज करोड़ों यूजर्स करते हैं टिकट बुकिंग

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











