
एक कीड़े ने रातोरात बदतर कर दी शख्स की जिंदगी, शादीशुदा लाइफ भी हो रही खराब
AajTak
हाल में एक शख्स ने दावा किया है कि एक कीड़े ने उसकी जिंदगी बदलकर रख दी है. उसके चलते उसकी खाने पीने की आदत में इतनी बड़ा बदलाव आया है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी तक खराब हो रही है.
खाने को लेकर सबकी अपनी पसंद होती है. दुनियाभर में ढेरों मांसाहारी और शाकाहारी लोग हैं. इसके अलावा कई लोग वीगन (डेरी प्रोडक्ट भी न खाने वाले) भी हैं. किसी शाकाहारी को मांस खिला देना या किसी मांसाहारी को जबरन शाकाहारी बना देना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन हाल में एक शख्स ने अजीब दावा किया है. उसका कहना है कि वह बचपन से ही मांसाहारी रहा है और बहुत शौक से मीट खाता रहा है लेकिन एक कीड़े ने उसे न सिर्फ शाकाहारी बल्की वीगन बना दिया है.
दुश्मन बन गया पसंदीदा खाना
ये मामला इंग्लैंड का है. क्रेग स्मिथ ने कहा कि अचानक से मांस से जुड़ी चीजें उनकी दुश्मन बन गई हैं. उनका दावा है कि एक दिन उन्हें एक कीड़े ने काटा और एक ही दिन में उनकी जिंदगी बदल गई. उनका कहना है कि इस कीड़े के काटने के बाद से वह जैसे ही चिकन, मटन, पोर्क या कोई डेरी प्रोडक्ट खाते हैं वैसे ही उन्हें भयानक इंफेक्शन हो जाता है. 62 साल के क्रैग NJ.com को बताया कि खाने पीने के इस बड़े बदलाव के चलते उनकी शादी तक खराब हो रही है. खाना दुश्मन बन जाए तो आप फ्रस्टेट ही होंगे.
सिर्फ एक कीड़े से होती है ये भयानक बीमारी रेड मीट के लिए क्रैग की एलर्जी अल्फा-गैल सिंड्रोम (एजीएस) के कारण है - एक संभावित जानलेवा एलर्जी है जो मांस में पाए जाने वाले चीनी अणु के प्रति इम्यून रिएक्शन को ट्रिगर करती है. ये सिर्फ इस एक स्टार टिक की लार के जरिए फैलती है.
सांस में दिक्कत, चेहरे में सूजन और...
एजीएस के लक्षण मांस या डेयरी उत्पाद खाने के दो से छह घंटे बाद दिखने लगते हैं और इसमें सांस लेने में कठिनाई, चेहरे की सूजन, पित्ती और सबसे गंभीर रूप से एनाफिलेक्सिस शामिल हैं, जिसका इलाज केवल एक इंजेक्शन है. इसके अलावा हालत बिगड़ने पर अस्पताल जाना पड़ सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











