
एक करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन-लैपटॉप देगी यूपी सरकार, सीएम योगी का ऐलान
AajTak
प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिये युवाओं को भत्ता भी देगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार निराश्रित महिलाओं के उत्थान के लिए भी जल्द योजना लेकर आ रही है.
विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार 3 हजार करोड़ की निधि से 1 करोड़ युवाओं को स्मार्ट फोन और लैपटॉप देने की योजना लेकर आ रही है. इसके साथ ही प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिये युवाओं को भत्ता भी देगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार निराश्रित महिलाओं के उत्थान के लिए भी जल्द योजना लेकर आ रही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












