
एक-एक कर गिरती मिसाइलें... अमेरिकी सेना ने धुआं-धुआं कर दिया खर्ग आइलैंड, VIDEO
AajTak
ईरान ओपेक का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 4.5 फीसदी उत्पादन करता है. ईरान रोजाना करीब 33 लाख बैरल कच्चा तेल और इसके अलावा लगभग 13 लाख बैरल कंडेन्सेट और अन्य तरल पदार्थ का उत्पादन करता है.
अमेरिका ने ईरान के खर्ग आइलैंड पर हमला कर दिया है. अमेरिकी सेना ने बमबारी कर इस आइलैंड को धुआं-धुआं कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब इस हमले का वीडियो जारी किया है. इसे ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला माना जा रहा है.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खर्ग आइलैंड के तेल निर्यात केंद्र पर मौजूद हर सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया है. उन्होंने पोस्ट कर कहा कि मैंने बड़ी शालीनता के कारण इस द्वीप पर मौजूद ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को नष्ट नहीं करने का फैसला किया है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से खर्ग आइलैंड पर चुन-चुनकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है. एक मिनट चार सेकेंड के इस वीडियो में मिसाइलें गिरती देखी जा सकती हैं.
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान या कोई और देश होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही में किसी भी तरह की बाधा डालता है, तो मैं तुरंत इस फैसले पर दोबारा विचार करूंगा.
बता दें कि ईरान ओपेक का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 4.5 फीसदी उत्पादन करता है. ईरान रोजाना करीब 33 लाख बैरल कच्चा तेल और इसके अलावा लगभग 13 लाख बैरल कंडेन्सेट और अन्य तरल पदार्थ का उत्पादन करता है.
यह भी पढ़ें: ईरान की 'कमजोर नस' पर US का हमला, ट्रंप का दावा- अमेरिकी सेना ने खर्ग आइलैंड पर बरसाए बम

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










