
एक अमेरिकी DJ जिसने चुटकी में करा दी भारत-US की डील! ऐसा क्या हुआ जो ट्रंप हो गए राजी
AajTak
अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने जनवरी 2024 में पद संभालते ही भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा दी. उन्होंने ट्रंप प्रशासन के साथ सीधे संपर्क में रहकर व्यापार विवादों को हल किया और टैरिफ को 50% से घटाकर 18% किया.
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जनवरी में पद संभालते समय दूतावास के अपने स्टाफ से कहा था, 'सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन अंत में अपने झगड़े सुलझा ही लेते हैं.' उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय जब भारत टैरिफ और व्यापार को लेकर ट्रंप के दबाव का सामना कर रहा था. इसके बावजूद गोर शुरुआत से ही भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर सकारात्मक नजर आए.
गोर की ‘रॉकस्टार’ एंट्री के तीन हफ्ते बाद ही सोमवार को ट्रंप ने भारत पर टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया और एक व्यापार समझौता भी तय हो गया. इसी के साथ ही सर्जियो गोर और भारत-अमेरिका संबंधों में आई खटास को दूर करने की उनकी कोशिश चर्चा में आ गई है.
इसमें यह बात मददगार रही कि गोर की ट्रंप तक सीधी पहुंच हमेशा रही है. ट्रंप ने अमेरिकी दूत को 'बेहद अच्छे दोस्त' और एक ऐसा व्यक्ति बताया है जिस पर वो अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए 'पूरी तरह भरोसा' कर सकते हैं. ट्रंप के करीबी होने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि गोर का निकनेम ‘मेयर ऑफ मार-ए-लागो’ है.
इन उपलब्धियों के साथ गोर 12 जनवरी की ठंडी सुबह नई दिल्ली पहुंचे, ताकि भारत-अमेरिका संबंधों में दशकों से बनी गर्मजोशी को आगे बढ़ाया जा सके. और उन्होंने एक महीने के भीतर ही नतीजे दिखा दिए.
सर्जियो गोर कैसे बने अहम कड़ी?
भारत का अगला अमेरिकी राजदूत घोषित किए जाने के बाद से ही गोर ने भारत-अमेरिका के बीच बातचीत की एक साफ लाइन बनाए रखी और रिश्तों को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाया. उन्होंने रूसी तेल की खरीद के मुद्दे पर ट्रंप के कुछ सहयोगियों और अधिकारियों की तरह भारत पर कटाक्ष या तीखी टिप्पणियां नहीं कीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











