
एक्ट्रेस को खाली करना होगा सांसद अनुभव मोहंती का घर, पति का आरोप था- संबंध बनाने की इजाजत नहीं देती
AajTak
Anubhav Mohanty & Varsha Priyadarshini: उड़ीसा हाईकोर्ट ने भी अनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी की प्रतिष्ठित छवि को ध्यान में रखकर दोनों को परिवारिक कलह से जुड़े किसी भी प्रकार के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने से मना किया था.
ओडिशा के कटक जिले के सब-डिवीजन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (SDJM) कोर्ट ने प्रदेश की फेमस एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी को अपने एक्टर और लोकसभा सांसद पति अनुभव मोहंती का घर खाली करने का फैसला सुनाया है. वहीं, अदालत ने इस संदर्भ में सांसद को हर महीने की 10 तारीख को या उससे पहले पत्नी वर्षा को 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का भी आदेश दिया है. गौरतलब है कि ओडिशा हाई कोर्ट में प्रदेश की स्टार जोड़ी अनुभव मोहंती और वर्षा प्रियदर्शिनी के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही है. कौन हैं अनुभव मोहंती और क्यों निजी जिंदगी पहुंची अदालत...
- ओडिसी फिल्मों की दुनिया में बेशुमार नाम हासिल करने के बाद अनुभव मोहंती ने प्रदेश की पॉपुलर एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शनी के साथ साल 2014 में शादी रचाई थी. जिसके बाद अभिनेता और अभिनेत्री दोनों एक पति-पत्नी के रिश्ते के बंधन में बंध गए थे. हालांकि, कुछ दिनों के बाद ही उनके पारिवारिक रिश्तों के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई.
- अनुभव मोहंती ने साल 2016 में पहली बार अपनी पत्नी वर्षा के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें अनुभव मोहंती ने लिखा, ''शादी के 2 साल बीत गए हैं, लेकिन मेरी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी यौन संबंधों और स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं देती है. वर्षा के साथ शारीरिक अंतरंगता स्थापित करने के गंभीर प्रयासों के बाद हमेशा निराशा मिली.''
- वहीं दूसरी ओर, वर्षा ने अपनी याचिका में अनुभव पर मां बनने के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया. साथ ही साथ वर्षा ने आरोप लगाया कि पति अनुभव आदतन शराबी हैं और उसके कई अफेयर्स (दूसरी महिलाओं से संबंध) हैं.
अनुभव मोहंती एक्टर से कब बने नेता और कैसे बने लोकसभा सांसद
ओडिशा में ओडिया फिल्मों में अभिनय कर अनुभव मोहंती ने अपना नाम लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल कर लिया, जिसके बाद वर्ष 2013 में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता से राजनीति की शुरुआत की. वहीं, वर्ष 2014 में ओडिशा सरकार ने मोहंती को राज्यसभा सांसद बनाया. साथ ही वर्ष 2019 में मोहंती को केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से टिकट लेकर चुनाव में खड़ा किया, जिसमें उनको जीत मिली. हालांकि, मोहंती का राजनीतिक जीवन पारिवारिक कलह के कारण लगातार विवादों में रहा.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




