
एक्ट्रेस को एक मैसेज का जवाब किडनैपिंग, टॉर्चर और कत्ल से... साउथ के फिल्म स्टार दर्शन की साजिशों की ऐसे खुली पोल
AajTak
कहां फिल्मों की चकाचौंध भरी ज़िंदगी. फाइव स्टार लाइफ स्टाइल. फैंस की भीड़. और कहां इस उमस भरी गर्मी में कसता पुलिस का शिकंजा. पिछले चंद घंटों में कन्नड़ फिल्म के सुपर स्टार दर्शन तुगुदीपा और चर्चित एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा की ज़िंदगी ने ऐसा ग़ज़ब का 'यू टर्न' लिया है, जैसा अक्सर फिल्मों में ही होता है.
उसने जब भी किसी फिल्म में रोल किया, वो अक्सर सच्चाई के साथ खड़ा नज़र आया. उसने गरीबों और सताए हुओं की आवाज़ उठाई. लेकिन अब जब हक़ीक़त में उसके चेहरे से नकाब उतरा है, तो उस पर एक मजलूम को बुरी तरह से टॉर्चर कर मौत के घाट उतारने का इल्ज़ाम है.
जी हां, ये फिल्मी कहानी है एक ऐसे सुपरस्टार की, जिसे पुलिस ने एक नौजवान के क़त्ल के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया है. मामला बेंगलुरु का है. और इस फिल्म स्टार का नाम है दर्शन. अब सवाल ये है कि आख़िर रील का हीरो, रियल लाइफ का विलेन कैसे बन गया?
चंद मिनटों में बदली सुपर स्टार की जिंदगी कहां फिल्मों की चकाचौंध भरी ज़िंदगी. फाइव स्टार लाइफ स्टाइल. फैंस की भीड़. और कहां इस उमस भरी गर्मी में कसता पुलिस का शिकंजा. मुश्किल सवाल और आंखों के सामने घूमती जेल की सलाखें. पिछले चंद घंटों में कन्नड़ फिल्म के सुपर स्टार दर्शन तुगुदीपा और चर्चित हिरोईन पवित्रा गौड़ा की ज़िंदगी ने ऐसा ग़ज़ब का 'यू टर्न' लिया है, जैसा अक्सर फिल्मों में ही होता है. वैसे तो इतने प्रभावशाली और नामचीन लोगों पर आसानी से कानूनी शिकंजा भी नहीं कसता. गिरफ्तार होते भी हैं तो फौरन ज़मानत मिल जाती है. लेकिन दर्शन और पवित्रा के खिलाफ इल्ज़ाम कुछ ही ऐसा है कि बेंगलुरु पुलिस के पास उन्हें फौरन गिरफ्त में लेने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता ही नहीं था.
दर्शन और पवित्रा पर कत्ल का इल्जाम जी हां, क्योंकि दोनों का नाम एक शख्स के क़त्ल में सामने आया. 33 साल के रेणुका स्वामी नाम के एक ऐसे नौजवान के क़त्ल में, जो अपोलो फॉर्मेसी की एक शाखा में फार्मासिस्ट के तौर पर काम करता था. अगर दर्शन और पवित्रा की जीवनशैली, उनके रहन-सहन और प्रोफाइल से रेणुका स्वामी की ज़िंदगी का कंपैरिज़न किया जाए, तो दोनों आस-पास कहीं भी नहीं टिकते.
सच्चाई ने चौंकाया ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर दर्शन और पवित्रा जैसे बड़े लोगों की रेणुका स्वामी से ऐसी कौन सी दुश्मनी थी कि उन्होंने रेणुका का क़त्ल कर डाला. आख़िर रेणुका की मौत से इन दोनों सुपर स्टार्स का कैसा कनेक्शन है? कैसी दुश्मनी है? तो शुरुआती तफ्तीश के बाद जब बेंगलुरु पुलिस ने इस सच्चाई का खुलासा किया, तो लोग कुछ उसी तरह चौंक गए, जैसे वो अक्सर दर्शन और पवित्रा के फिल्मों की क्लाइमेक्स देख कर चौंका करते थे.
नाले में पड़ी लाश को नोंच रहे थे आवारा कुत्ते इस ख़ौफ़नाक और हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री की शुरुआत हुई बेंगलुरु के ही कामाक्षीपाल्या इलाके के इस गंदे नाले से, जहां रविवार यानी 9 जून को लोगों की नजर एक लाश पर पड़ी. असल में नाले में पड़ी एक इंसान की लाश को कुछ आवारा कुत्ते नोचने में लगे थे. और ये सिहरन पैदा करने वाला मंज़र था. लोगों ने आनन-फानन में इस वाकये की खबर बेंगलुरु पुलिस को दी और अगले ही पल कामाक्षीपाल्या थाने की टीम मौके पर थी. पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया. फौरी मुआयने और शुरुआती तफ्तीश से पता चला कि मरने वाली की उम्र यही कोई 30-32 साल के किसी नौजवान की है, जिसने शायद इस नाले में कूद कर खुदकुशी की थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








