
एकतरफा प्रेम करता था युवक, लड़की के पिता ने डांटा तो रेत दिया गला
AajTak
ओडिशा के भद्रक जिले में एक युवक ने नाबालिग छात्रा द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर उसके पिता पर चाकू से हमला कर गला रेत दिया. घायल पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. आरोपी आलोक बेहेरा फरार है. बसुदेवपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में टीम तैनात कर दी है.
ओडिशा के भद्रक में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक युवक ने एक नाबालिग छात्रा के पिता का गला रेतकर हत्या की कोशिश की. आरोपी की पहचान आलोक बेहेरा के रूप में हुई है, जो बरनतुआ पंचायत के विष्णुबिंधा गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि यह हमला आरोपी के एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.
पिता ने लगाई थी युवक को डांट
जानकारी के अनुसार, आलोक बेहेरा पिछले कई महीनों से कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक लड़की को परेशान कर रहा था. मंगलवार को वह लड़की की ट्यूशन क्लास में पहुंचा और उससे प्रेम प्रस्ताव रखा. छात्रा ने जब उसे स्पष्ट रूप से मना कर दिया, तो उसी वक्त ट्यूशन सेंटर पर अपनी बेटी को लेने आए राजेंद्र राउत (लड़की के पिता) ने आरोपी को डांटा और चेतावनी दी. दोनों के बीच काफी बहस और झगड़ा हुआ, जिसके बाद आलोक वहां से भाग गया.
कुछ ही घंटे बाद आरोपी आलोक बेहेरा राजेंद्र राउत के घर पहुंचा और उन पर चाकू से हमला कर दिया. आरोप है कि उसने राजेंद्र का गला रेतने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया. वारदात के बाद उसने अपनी बाइक घर के पास छोड़ दी और भाग निकला.
युवती के पिता की हालत गंभीर
राजेंद्र राउत की चीखें सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में उन्हें बसुदेवपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.










