
'एंटी रूस नैरेटिव, विदेशी स्पॉन्सर...', रूसी दूतावास ने खोली इस पाकिस्तानी अखबार की पोल, कहा- मत भरोसा करें
AajTak
पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार की रूस विरोधी नीतियों से आहत रूसी दूतावास ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रूसी दूतावास ने कहा है कि इस अखबार को
रूस ने पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार की पक्षपात पूर्ण, रूस विरोधी और फेक रिपोर्टों पर सख्त आपत्ति जताई है. स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने पूरे मामले पर लंबी प्रतिक्रिया दी है. रूस के दूतावास ने कहा है कि वे पाकिस्तानी अवाम से आग्रह करते हैं कि वे दूसरे स्रोतों से जानकारी हासिल करें और ऐसे प्रकाशनों पर भरोसा न करें जो विदेशी प्रायोजकों के संदिग्ध हितों की के लिए काम करते हैं.
अपनी प्रतिक्रिया में पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने कहा है कि हमने अंग्रेजी भाषा के पाकिस्तानी अखबार, द फ्रंटियर पोस्ट में प्रकाशित रूस-विरोधी लेखों की एक सीरीज पर ध्यान दिया है. सबसे पहले हम इस बात पर जोर देना चाहेंगे कि इस अखबार को "पाकिस्तानी" कहना मुश्किल है, क्योंकि इसकी ग्लोबल समाचार सेवा का मुख्यालय वाशिंगटन में है. इस अखबार की 'अमेरिकी टीम' अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर लेखों के चयन के लिए जिम्मेदार है और हमेशा से रूस का विरोध करने वाले विश्लेषकों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचकों को प्राथमिकता देती है.
पाकिस्तान में रूसी दूतावास ने कहा है कि हाल ही में अखबार के इंटरनेशनल सेक्शन में रूस या उसके नेतृत्व को सकारात्मक या तटस्थ रूप में पेश करने वाला एक भी लेख खोजना असंभव हो गया है. दूतावास कहता है कि हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संपादकीय बोर्ड के अलग अलग दृष्टिकोणों वाले लेखकों को प्रकाशित करने के अधिकार का सम्मान करते हैं. हालांकि इस अखबार में आजकल रूस-विरोधी लेखों की बाढ़ सी आ गई है. जिसमें सिर्फ पश्चिमी देशों के एजेंडे का प्रचार है और कोई वैकल्पिक दृष्टिकोण नहीं है. इससे हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या संपादकीय बोर्ड की नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बजाय रूस-विरोधी ताकतों द्वारा प्रचारित राजनीतिक एजेंडे पर आधारित है.
रूस ने 'द फ्रंटियर पोस्ट' के कवरेज प्लान की आलोचना की और कहा कि 7 अक्टूबर 2025 को अफगानिस्तान पर आयोजित मास्को प्रारूप परामर्श पर कोई भी कवरेज नहीं किया गया.
✒️ We have taken note of a series of anti-Russian articles published in the English-language Pakistani newspaper, the Frontier Post. To start with, we would like to emphasize that this periodical can hardly be called "Pakistani," given that its global news service is… pic.twitter.com/JRMUpoXs6a
दूतावास ने कहा, "यह हैरान करने वाला है कि अखबार जो अफगानिस्तान के बारे में समाचारों के लिए एक पूरा सेक्शन समर्पित करता है, उसने मास्को प्रारूप परामर्श को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया."

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








